RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:कुल्हरिया में मोहन फिजिकल एकेडमी ने कराई रनिंग प्रतियोगिता।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 अगस्त।मोहन फिजिकल एकेडमी के तत्वावधान में कुल्हरिया में भव्य रनिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के सैकड़ों युवा धावकों ने उत्साह के साथ भाग लिया।मुख्य अतिथि हरिओम गुप्ता एवं केडी पासवान ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि विकास कुमार, विशाल कुमार, बिट्टू कुमार एवं रोहित कुमार मौजूद रहे। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। एकेडमी के निदेशक हरिशंकर गुप्ता एवं कोच मोहन धावक ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ शारीरिक फिटनेस को प्रोत्साहित करना है। अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related posts

प्रधानमंत्री ने यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

rktvnews

रोजगार एवं सामाजिक विकास, कनाडा सरकार के एसोसिएट उप मंत्री ने सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के दोनों सचिवों के साथ की बैठक।

rktvnews

मिशन गगनयान- क्रू मॉड्यूल रिकवरी गोताखोरों के पहले बैच का प्रशिक्षण पूरा।

rktvnews

स्कोडा ऑटो इंडिया ने भारत में विकास के नए युग की स्थापना के लिए डिजिटाइज़ेशन की रणनीति को बढ़ावा दिया।

rktvnews

दरभंगा:किसानों के फार्मर आई.डी.निर्माण तथा ईकेवाईसी कार्य का जिलाधिकारी ने लिया स्थलीय जायजा।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व मंत्री श्याम रजक ने आरा की शिवाक्षी को नृत्य के लिए किया पुरस्कृत।

rktvnews

Leave a Comment