
मुंबई/महाराष्ट्र (मनोज कुमार प्रसाद)22 सितंबर।पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के अध्यक्ष मुकेश अंबानी और निदेशक अनंत अंबानी से मुंबई स्थित उनके आवास एंटिलिया में मुलाकात की। इस दौरान पश्चिम बंगाल में निवेश की संभावनाओं और राज्य में पहले से संचालित औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
मुलाकात में राज्य में नए निवेश आकर्षित करने, औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार और कारोबारी अवसरों को बढ़ावा देने से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। इसे पश्चिम बंगाल में औद्योगिक निवेश और कारोबारी गतिविधियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
