RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका : डीडीसी की अध्यक्षता में नागरिक निबंधन कार्य (जन्म–मृत्यु) से जुड़े पदाधिकारियों एवं कर्मियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)23 दिसंबर। सोमवार को उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान की अध्यक्षता में नागरिक निबंधन कार्य (जन्म–मृत्यु) से जुड़े पदाधिकारियों एवं कर्मियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने जन्म–मृत्यु प्रमाण पत्र की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए निर्देश दिया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर आमजनों को सुगमतापूर्वक प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जन्म–मृत्यु से संबंधित यूज़र आईडी एवं पासवर्ड की गोपनीयता बनाए रखने पर विशेष बल दिया, ताकि किसी भी प्रकार के गलत या अवैध प्रमाण पत्र का निर्गमन न हो सके। इस अवसर पर उन्होंने अपने पूर्व कार्यानुभव को भी प्रतिभागियों के साथ साझा किया।
जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, दुमका द्वारा प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए प्रतिभागियों को REVAMPED CRS Portal तथा समय-समय पर निर्गत दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई एवं उनके अनुपालन का अनुरोध किया गया। बताया गया कि जन्म–मृत्यु निबंधन का समस्त कार्य www.dc.crsorgi.gov.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया जाना है।
प्रशिक्षण के दौरान जन्म–मृत्यु अधिनियम, विभिन्न प्रपत्रों को भरने की प्रक्रिया तथा तकनीकी पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों एवं शंकाओं का समाधान भी प्रशिक्षण सत्र में किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी सहित जीवनांक कार्य से जुड़े जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भाग लिया।

Related posts

गृहस्थ आश्रम में पुत्र होना चाहिए :जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

भूमि संसाधन विभाग के सचिव अजय तिर्की ने विश्व बैंक टीम के साथ रिवॉर्ड कार्यक्रम की समीक्षा की

rktvnews

इन्दिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना अंतर्गत लाभार्थी उत्सव का आयोजन!जिले के 47,471 लाभार्थियों के खाते में 1.98 करोड़ कि सब्सिडी हस्तांतरित।

rktvnews

जिलाधिकारी भभुआ के समक्ष रसोईया महासंघ ने किया धरना प्रदर्शन।

rktvnews

भारतीय विदेश व्यापार संस्थान को गुजरात के गिफ्ट सिटी में ऑफ-कैंपस केंद्र स्थापित करने की स्वीकृति मिली।

rktvnews

उत्तराखंड: कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने मतदान की जागरूकता के लिए गाया गीत।

rktvnews

Leave a Comment