RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बाढ़ से जूझ रही जनता को सरकार ने बेसहारा छोड़ा : माले

आरा के बाढ़ पीड़ितों के बीच माले का राहत सामग्री वितरण

आइसा व आरवाइए की टीम राहत अभियान जारी

भोजपुर में तीन दिनों तक चलेगा राहत सामग्री वितरण

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )22 सितंबर।भाकपा-माले व छात्र-युवा संगठन आइसा-आरवाइए की भोजपुर इकाइयों ने आज दूसरे दिन बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया. जिले के सर्वाधिक प्रभावित प्रखंडों में से एक आरा के रामापुर सनदिया पंचायत में बाढ़ का संकट झेल रहे ज़रूरतमंद ग्रामीणों के बीच आज राहत टीमें पहुंची और राशन पैकेट का वितरण किया. इन राशन पैकेटों में चावल, दाल, आलू, गुड़, बिस्किट व माचिस शामिल हैं.

इस मौके पर भाकपा-माले जिला सचिव अभ्युदय ने कहा कि बाढ़ आपदा से निपटने में सरकार आपराधिक लापरवाही बरत रही है. जनता को सरकार ने बेसहारा छोड़ दिया है. सभी बाढ़ पीड़ितों को मुआवज़े की राशि व फसल क्षति मुआवज़ा नहीं दिया जा रहा है और सार्वजनिक रसोई व मेडिकल कैंप आम तौर पर काम नहीं कर रहे हैं. जान माल की भारी क्षति के बीच सरकारी तंत्र आपदा राहत राशि की लूट में डूबा हुआ है. उन्होंने कहा है कि बिहार की डबल इंजन सरकार ने प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव का दिया पर्व मनाने में हज़ारों करोड़ रुपए खर्च करना ज़रूरी समझा और बाढ़ में मर रही जनता को उसके हाल पर छोड़ दिया. अभ्युदय ने कहा कि प्रशासन के विभिन्न स्तरों पर आपदा राहत में तेज़ी लाने की मांग उठाते हुए मुख्यमंत्री तक को मिलकर ज्ञापन सौंपे गए हैं पर हालात जस के तस हैं.

राहत अभियान का नेतृत्व कर रहे माले के पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन ने कहा कि भोजपुर के कमोबेश 10 प्रखंड बाढ़ व कटाव की आपदा झेल रहे हैं. 25 से ज़्यादा लोगों की बाढ़ में डूबकर मौत हो चुकी है और दर्जनों घर कटाव में समा चुके हैं. बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में लोगों के घर, सड़क, विद्यालय, कृषि भूमि एवं आजीविका प्रभावित हुई है तथा जान-माल की गंभीर क्षति हुई है पर सरकार के प्रयास दिखावे भर के हैं.

आज आरा ग्रामीण के रामापुर सनदिया पंचायत पहुंची राहत टीम का नेतृत्व भाकपा- माले के पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन, माले प्रखंड सचिव विजय ओझा, आरवाइए जिला सचिव निरंजन केसरी, आइसा जिलाध्यक्ष विकास कुमार, आइसा जिला सचिव जयशंकर प्रसाद, आरवाइए जिलाध्यक्ष विशाल कुमार, रौशन कुशवाहा, अखिलेश गुप्ता, साहिल अरोरा, धनोज यादव, हरेराम सिंह, विवेक कुमार ,नीतू कुमारी, मुस्कान, वर्षा, सन्नी देवल, अमित यादव, अजीत पासवान, प्रदीप कुमार, विवेक यादव, सुमित कुमार, सागर पासवान, विद्यानिवास, गोलू कुमार, अनूप कुमार आदि कर रहे थे.

10 से 23 सितंबर तक जारी रहने वाले इस बाढ़ राहत कोष संग्रह में भाकपा – माले की प्रखण्ड कमिटियों और आइसा व आरवाइए की टीमों के ज़रिए भोजपुर के आम नागरिकों से राहत कोष संग्रह किया गया है.

बाढ़ राहत वितरण का अभियान तीन दिनों तक चलेगा. शाहपुर के अलावा सर्वाधिक प्रभावित आरा ग्रामीण व बड़हरा प्रखंडों में भाकपा-माले व छात्र-युवा संगठन आइसा-आरवाइए की टीमें राहत सामग्री वितरण के लिए पहुंच रही हैं.

भाकपा-माले ने सरकार से निम्नलिखित मांगे की हैं

राहत वितरण अनियमितता : प्लास्टिक किट व अन्य सामग्री के वितरण में भेदभाव और अनियमितता की जांच हो, दोषियों पर कार्रवाई हो और वितरण पारदर्शी हो.

मुआवजा: बाढ़ में मृत सभी लोगों (25+) के आश्रितों को ₹20-20 लाख दिए जाएं और छूटे मृतकों की पहचान के लिए विशेष सर्वे हो.

छूटे परिवार: मुआवज़ा सूची से छूटे सभी परिवारों को जांच कर जोड़ा जाए और अनुग्रह राशि दी जाए.

सामुदायिक किचेन: भकुरा, पिरौटा, जगवलिया व बसंतपुर पंचायतों के सभी जरूरतमंद क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार किचेन चलें, और बंद किए गए किचेन अगले एक माह तक चालू रखे जाएं.

खाद्यान्न: हर प्रभावित परिवार को कम-से-कम तीन माह का खाद्यान्न और आवश्यक सामग्री मिले.

बिजली बिल: बाढ़ अवधि के घरेलू बिजली बिल माफ हों।
सड़कें व पुल: भोजपुर की 56 जलमग्न सड़कों (PWD की 5, ग्रामीण कार्य प्रमंडल, आरा की 51) और पुल-पुलियों की तकनीकी जांच व तत्काल मरम्मत हो.

स्कूल: स्कूलों की तत्काल सफाई, मलबा निकासी और क्षतिग्रस्त भवनों की मरम्मत हो.

फसल क्षति: बटाईदारों सहित सभी किसानों का निष्पक्ष सर्वे कर उचित मुआवजा दिया जाए.

पिपरपांती (बड़हरा): 14 सितंबर की रात घरों के ढहने की जांच हो और प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता व सुरक्षित पुनर्वास मिले. गंगा में विलीन हुए या होने की कगार पर खड़े 7 गरीब परिवारों को 5 डिसमिल जमीन और आवास हेतु ₹2.5 लाख दिए जाएं.

इमादपुर (सहार): सोन नदी के कटाव से प्रभावित परिवारों को उपयुक्त भूमि या मुआवजा और पुनर्वास मिले.

Related posts

महिला कारीगरों ने केवीआईसी के अध्यक्ष के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया।

rktvnews

भोजपुर:सड़को पर तमाशा करके अपने नबी पाक के मोहब्बत का इजहार करना गलत: सरफराज

rktvnews

दार्जलिंग झलक !

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसन अल बोल्किया से मुलाकात की।

rktvnews

भोजपुर:भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन, श्रद्धालु हुए गदगद।

rktvnews

भोजपुर: उत्साहपूर्वक मना कड़ारी इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय में आजादी का जश्न।

rktvnews

Leave a Comment