RK TV News
खबरें
Breaking News

कोलकाता:बोरो स्तर युवा संसद प्रतियोगिता में जवाहरलाल नेहरू विद्यापीठ का उत्कृष्ट प्रदर्शन।

कोलकाता/पश्चिम बंगाल (मनोज कुमार प्रसाद)18 सितंबर। संसदीय कार्य विभाग, पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा बोरो स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में जवाहरलाल नेहरू विद्यापीठ (बॉयज़) हाई स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन पुरस्कार अपने नाम किए।

मित्रा इंस्टीट्यूशन (शाखा) में बोरो स्तर (बोरो – 9) पर कई प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई थीं, जैसे युवा संसद प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, आशु भाषण प्रतियोगिता और निबंध लेखन प्रतियोगिता।

जवाहरलाल नेहरू विद्यापीठ (बॉयज़) हाई स्कूल के छात्र मो. खतीब (कक्षा-9) ने निबंध लेखन में द्वितीय स्थान, रितिक पटेल (कक्षा-10) ने आशु भाषण में तृतीय स्थान और जफर इमाम (कक्षा-10) तथा मो. अरश्लान (कक्षा-10) ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। युवा संसद में भी जवाहरलाल नेहरू विद्यापीठ (बॉयज़) हाई स्कूल के छात्रों का प्रदर्शन बहुत ही सराहनीय रहा।

छात्रों को इन प्रतियोगिताओं की तैयारी में विद्यालय के शिक्षकों नितेश्वर चौधरी, शाश्वती मुखर्जी और विनोद यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

आयोजन के अंत में सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापिका मधुरिमा चंद्रा ने सभी छात्रों और शिक्षकों को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में चक्र-10 की सब-इंस्पेक्टर ऑफ स्कूल पायल भट्टाचार्य उपस्थित थीं।

Related posts

विपरित परिस्थितियों में भी सुलोचना देवी ने बनाई एक कुशल व्यवसाई के रूप में अपनी पहचान।

rktvnews

चतरा:कृषकों को नवीन कृषि तकनीकों से जोड़ने पर विशेष जोर, उपायुक्त ने आत्मा शासकीय निकाय की बैठक में दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई, सुने आमजन के अभाव अभियोग।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से त्रिपुरा सरकार में नौकरी के लिए 2800 से अधिक नियुक्ति पत्रों के वितरण कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

परिवार नियोजन!

rktvnews

जंक्शन में हुआ एक दिवसीय नशा मुक्ति सामाजिक बहिष्कार कार्यक्रम, पूरे देश से पहुंचे प्रतिभागी।

rktvnews

Leave a Comment