RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:कृषकों को नवीन कृषि तकनीकों से जोड़ने पर विशेष जोर, उपायुक्त ने आत्मा शासकीय निकाय की बैठक में दिए आवश्यक निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)06 जुलाई।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में आत्मा (ATMA) शासकीय निकाय की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में संचालित विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कृषकों को आधुनिक एवं उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ने तथा प्रशिक्षण एवं परिभ्रमण कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान वर्ष 2025-26 में आत्मा के माध्यम से संचालित प्रशिक्षण (अंतर्राज्यीय, राज्यस्तरीय एवं जिलास्तरीय), परिभ्रमण (अंतर्राज्यीय, राज्यस्तरीय एवं जिलास्तरीय) तथा कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में प्रत्यक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना एवं प्रस्तावित गतिविधियों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
उपायुक्त रवि आनंद ने निर्देश दिया कि अंतर्राज्यीय प्रशिक्षण एवं परिभ्रमण के लिए ऐसे संस्थानों एवं राज्यों का चयन किया जाए, जहां की उन्नत कृषि तकनीकों एवं नवाचारों की जानकारी चतरा जिले के कृषकों को अब तक प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण एवं परिभ्रमण के लिए उपलब्ध वित्तीय संसाधनों का समुचित उपयोग करते हुए कृषकों को प्रतिष्ठित एवं गुणवत्तापूर्ण संस्थानों में भेजा जाए, ताकि वे नई तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त कर जिले में उसे अपनाने के लिए प्रेरित हों।
उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), खड़गपुर सहित अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों से समन्वय स्थापित कर कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों से संबंधित प्रशिक्षण एवं अध्ययन भ्रमण की संभावनाओं पर कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही राज्य के भीतर प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची सहित अन्य सरकारी कृषि संस्थानों से समन्वय स्थापित कर अधिकाधिक कृषकों को लाभान्वित करने पर बल दिया।
उपायुक्त ने कहा कि कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों, वैज्ञानिक पद्धतियों एवं नवाचारों को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। प्रशिक्षण एवं अध्ययन भ्रमण के माध्यम से प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव का लाभ जिले के अधिकाधिक किसानों तक पहुंचाया जाए, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो तथा कृषि को अधिक लाभकारी एवं टिकाऊ बनाया जा सके।
बैठक में जिला परिषद अध्यक्षा ममता कुमारी, जिला परिषद उपाध्यक्ष बृज किशोर तिवारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी,उप परियोजना निदेशक आत्म चतरा सहित आत्मा से जुड़े अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

बोकारो:डीएमओ ने चलकरी में चलाया छापेमारी अभियान, 04 टन कोयला खनिज को किया जब्त,पेटरवार थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी।

rktvnews

उत्तराखंड:जम्मू कश्मीर में शहीद हुए उत्तराखण्ड के पांच वीर सपूतों के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

शराबी व शराब के साथ दो गिरफ्तार।

rktvnews

जिलाधिकारी ने विभाग के अधिकारियों संग किया क्षेत्र भ्रमण।

rktvnews

देवघर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण।

rktvnews

बिहार: प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने भोजपुर जिला को दी 406 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 307 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

Leave a Comment