RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

जंक्शन में हुआ एक दिवसीय नशा मुक्ति सामाजिक बहिष्कार कार्यक्रम, पूरे देश से पहुंचे प्रतिभागी।

हनुमानगढ़/राजस्थान 17 सितंबर। शांति एवं अहिंसा विभाग के तत्वाधान में राष्ट्र स्तरीय नशा मुक्ति सामाजिक बहिष्कार कार्यक्रम का आयोजन रविवार को जंक्शन स्थित वार्ड नंबर 14 के सामुदायिक भवन में किया गया। वक्ताओं ने नशे के खिलाफ अपने विचार रखे तथा गांधीवादी विचारों से नशे से कैसे लड़ा जा सकता है, उसके बारे में बताया । कार्यक्रम में देश प्रदेश से 200 से अधिक गांधीवादी विचारकों और प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मेरी जीवनकथा मोहनदास करमचंद गांधी, बीसूका कार्यक्रम और राजस्थान जनकल्याणकारी योजनाओं की बुकलेट का वितरण किया गया ।
शान्ति एवं अहिंसा विभाग के निदेशक श्री मनीष शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि विश्व में बहुत कम देश है जिनके महापुरुषों को पूरा विश्व जानता है। जिसमें महात्मा गांधी की याद में पूरा विश्व 2 अक्टूबर को अहिंसा दिवस मनाता है । हमें उनके आदर्शों को भूलना नहीं चाहिए । श्री शर्मा ने कहा कि गांधी का रामराज्य धर्म से जुड़ा हुआ नहीं है बल्कि यह महिला सशक्तिकरण व कौमी एकता की बात करता है। देश को आजाद करवाने के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले देशभक्तों ने आजादी के लिए अपने आप को इसलिए समर्पित नहीं किया था कि आने वाली युवा पीढ़ी आजादी के नाम पर नशा करें । सरकार नशे को मिटाने के लिए प्रयास कर रही है परंतु बिना सामाजिक बहिष्कार के इसे जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता।

नशा पैसे देकर खरीदा हुआ धीमा जहर – निदेशक

श्री शर्मा ने कहा कि गांधी जी के निर्देशन में स्वदेशी आंदोलन में विदेशी कपड़ों की होली जलाई गई थी, उसी प्रकार अब हमें नशे की भावना का दहन करना होगा । हमें युवा पीढ़ी को रोकना व टोकना होगा, हमें उन्हें समझाना होगा कि जो नशा कर रहे हैं वह पैसे देकर खरीदा हुआ धीमा जहर है । सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करना निषेध है, हमें आमजन को इसके लिए और अधिक जागरूक करना होगा ।

आगामी प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम श्री गंगानगर जिले में

शांति व अहिंसा विभाग निदेशक ने कार्यक्रम में घोषणा कि की आगामी प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम गंगानगर जिले में होगा क्योंकि एकमात्र गंगानगर जिले के संयोजक कार्यक्रम में पहुंचे है। राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रम में जिस जिस जिले से भी प्रतिभागी पहुंचे हैं उन्ही जिलों में आगामी संभाग स्तरीय कार्यक्रम होंगे।

नशे के खिलाफ निकाली जागरूकता साइकल रैली

राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रम के सभी गांधीवादी विचारकों ने प्रातः जंक्शन स्थित आर एस होटल के आमने पौधारोपण किया और साइकल जागरूकता रैली के तहत संडे साइकिल क्लब कि पुरुष एवं महिला विंग को नशा मुक्ति संदेश के साथ हरी झंडी दिखा निदेशक श्री मनीष शर्मा ने रवाना किया । साइकल रैली तिलक सर्किल होते हुए टाऊन स्थित ट्रैफिक थाने तक निकाली गई, जिसमें श्री पुष्पेंद्र सिंह शेखावत, श्री कृष्ण कुमार जांगिड़, श्री पवन सरावगी, श्री तेज नारायण परिहार इत्यादि ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में गैर सरकारी संस्थाओं के सदस्यों ने नशे को जड़ से खत्म करने के लिए सुझाव दिए ।

महंगाई राहत कैंप से आमजन में सरकार के प्रति बढ़ा विश्वास

जिला अहिंसा प्रकोष्ठ के संयोजक श्री श्रवण तंवर ने राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया कि 52 हजार गांधी प्रेरकों का चयन कर लिया गया है, जिनको जल्द ही नियुक्ति दी जाएगी। 40 लाख से अधिक बच्चियों व महिलाओं को निशुल्क स्मार्टफोन का वितरण किया गया है, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत राजस्थान में निशुल्क इलाज व दवाइयां उपलब्ध हो रही है। 80 लाख महिलाओं को 500 रूपए में गैस सिलेंडर का वितरण किया जा रहा है, पशुपालकों को दुधारू पशु की मौत पर 40 हजार का अनुदान दिया जा रहा है, किसानों को ट्यूबवेल चलाने के लिए 2000 यूनिट प्रतिमाह निशुल्क बिजली दी जा रही है। घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट प्रतिमाह निशुल्क बिजली दी जा रही है। महंगाई राहत कैंप की वजह से आमजन का सरकार के ऊपर विश्वास बड़ा है तथा राजीव गांधी युवा मित्र घर-घर जाकर योजनाओं से आमजन को जोड़ रहे हैं। अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत निशुल्क चीनी, नमक, खाद्य तेल, धनिया, दाल इत्यादि वितरित की जा रही है ।
श्री तंवर ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को यात्रा भत्ते का भुगतान विभाग कि और से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तंबाकू नशे के खिलाफ प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ठ कार्य को देखते हुए, प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है, तथा 100 में से 90 अंक प्रदान किए गए हैं।

नशे का सामाजिक बहिष्कार अत्यंत आवश्यक

बिसुका उपाध्यक्ष श्री सुरेंद्र दादरी ने कहा कि सभी उपस्थित लोगों को संकल्प लेना चाहिए कि वह अपनी स्वेच्छा से नशे को छोड़ेंगे, क्योंकि स्वयं की इच्छा ही वह शक्ति है, जिसके माध्यम से व्यक्ति नशे को छोड़ सकता है। हनुमानगढ़ और गंगानगर में नशे की प्रतिशतता अधिक है । श्री दादरी ने कहा कि केवल कानून के डर से अपराध नहीं रुकता, समाज के डर से ही अपराध पर रोक लगती है, उसी प्रकार नशे को जड़ से खत्म करने के लिए समाज में जागरूकता तथा नशे का सामाजिक बहिष्कार अत्यंत आवश्यक है। मैं उम्मीद करता हूं कि हम सभी नशे को जड़ से खत्म कर देंगे ताकि हमें ऐसे कार्यक्रमों की आवश्यकता नहीं पड़े।
जिला सहसंयोजक श्री तरुण विजय ने कहा कि हम आज यहां से संकल्प लेकर जाएं कि खुद भी नशा नहीं करेंगे तथा अन्य समाज के व्यक्तियों को भी जागरूक करेंगे । उन्होंने पर्यावरण तथा नशे के खिलाफ खेल गतिविधियों को बढ़ाने के लिए जिले में लंबे समय से चली आ रही साइकलिंग ट्रेक बनवाने कि मांग को लेकर निदेशक को मुख्यमंत्री से आग्रह करने के लिए निवेदन किया ।

कार्यक्रम में यह रहें मौजूद

कार्यक्रम में शांति एवं अहिंसा विभाग के निदेशक श्री मनीष शर्मा, जिला प्रमुख श्रीमती कविता मेघवाल, जिला शांति अहिंसा प्रकोष्ठ के संयोजक श्री श्रवण तंवर, सहसंयोजक श्री तरुण विजय, बीसूका उपाध्यक्ष श्री सुरेंद्र दादरी, गांधीवादी विचारक श्री धर्मवीर कटेवा, श्री विष्णु शर्मा, मध्यप्रदेश के गांधीवादी विचारक श्री जयसिंह जादौन, सर्वोदय नेता श्री सवाई सिंह, सीडब्ल्यूसी चेयरमैन श्री जितेंद्र गोयल, पूर्व प्रधान श्री दयाराम जाखड़, जिला परिषद सदस्य श्री मनीष मक्कासर, गंगानगर जिला अहिंसा प्रकोष्ठ के संयोजक श्री प्रवीण गॉड, श्री अश्विनी पारीक, श्री दिनेश दाधीच, श्री मनोज बड़सीवाल, श्री प्रेमराज जाखड़, श्री बलवीर सिद्धू, श्री जय सिंह, किसान नेता श्री अनिल सिंह,श्री गुरमीत चंदडा, सीईओ सुश्री सुनीता चौधरी सहित देश और प्रदेश के अलग अलग जिलों से आए गांधीवादी विचारक और प्रतिभागी इत्यादि उपस्थित रहे।

Related posts

मध्यप्रदेश:अपना दल (एस) मध्य प्रदेश का चिंतन शिविर भोपाल में संपन्न।

rktvnews

श्रमिकों का द्वार कार्यक्रम में विधायक मनोज कुमार यादव ने की शिरकत।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने 28 अक्टूबर से 3 नवंबर 2024 तक ‘स्वच्छ दिपावली शुभ दिपावली’ अभियान की शुरुआत की।

rktvnews

हॉट मेटल उत्पादन के शुभारंभ होने के नौ दिन बाद, नगरनार इस्‍पात संयंत्र ने पहला हॉट रोल्ड कॉइल बनाकर इतिहास रचा।

rktvnews

जयपुर:अंगदान एवं प्रत्यारोण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला शपथ में राजस्थान अव्वल।

rktvnews

केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत की ओर ‘सबका साथ सबका विकास’ के कर्तव्य की रूपरेखा प्रस्तुत करता है: केंद्रीय वित्त मंत्री

rktvnews

Leave a Comment