RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:राधेश्वर आजाद की प्रथम पुण्यतिथि व 78वीं जयंती पर जनसंपर्क अभियान शुरू।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 अगस्त।अगिआंव निवासी समाजसेवी एवं जननेता राधेश्वर आजाद उर्फ अवधेश सिंह ‘नेताजी’ की प्रथम पुण्यतिथि एवं 78वीं जयंती समारोह को लेकर रविवार को आरा में जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की गई।
समारोह 1 सितंबर 2026 को दोपहर 2 बजे श्री कृष्ण चेतना समिति, आरा के सभागार में किया जाएगा। आयोजन को लेकर उनके बड़े पुत्र एवं समाजसेवी अमरदीप कुमार जय ने लोगों से संपर्क कर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया।इसी क्रम में अमरदीप कुमार जय ने आरा के अनाईठ निवासी मो. ए. अहमद एवं नागेश्वर सिंह को निमंत्रण पत्र सौंपकर समारोह में शामिल होने का आग्रह किया। जनसंपर्क के दौरान लोगों को कार्यक्रम की तैयारियों एवं आयोजन के उद्देश्य की जानकारी दी गई।समारोह में राधेश्वर आजाद के सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन में योगदान को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की जाएगी।सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है।

Related posts

प्रधानमंत्री ने वरिष्ठ टीएनए नेता आर. सम्पंथन के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

दरभंगा में होली और रमजान को लेकर प्रशासन सक्रिय,डीएम-एसएसपी ने किया फ्लैग मार्च।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

rktvnews

पानी संरक्षण को जागरूकता मार्च और बच्चों के बीच पेंटिंग का आयोजन।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने प्रत्येक नागरिक के लिए सीपीआर के जीवनरक्षक महत्व पर जोर देते हुए सीपीआर जागरूकता सप्ताह का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर:“जल-जीवन-हरियाली” अभियान के अंतर्गत “जल संचय–जन भागीदारी” विषय पर समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment