RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : उमस भरी गर्मी मे बिजली के अनियमित आपूर्ति से रमदतही मे लोगों ने किया सड़क जाम।

रमदतहीं मे सङक जाम करते आक्रोशित ग्रामीण

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 23 अगस्त। बिजली की अनियमित आपूर्ति से परेशान भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के रमदतही गाँव के लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। उमस भरी गर्मी के बीच बड़ी संख्या मे ग्रामीण शाहपुर-करनामेपुर मुख्य सड़क पर उतर आये और रमदतही गाँव के समीप सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के सड़क पर उतरने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लगभग तीन घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। करनामेपुर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने गुस्साए ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। ग्रामीणों का कहना है कि गाँव मे पिछले करीब तीन माह से बिजली आपूर्ति की स्थिति बेहद खराब है। बार-बार ट्रांसफार्मर जलने अथवा खराब होने के कारण कई-कई दिनों तक बिजली बाधित रहती है। ग्रामीणों के अनुसार ट्रांसफार्मर बनने के बाद आपूर्ति शुरू होती है लेकिन महज एक-दो दिन बाद ही फिर खराब हो जाता है। इसके चलते उपभोक्ताओं को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत कराया गया लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। बार-बार शिकायत के बावजूद स्थिति जस की तस बने रहने से उपभोक्ताओं मे नाराजगी बढ़ गई। गर्मी और उमस के बीच लोगों का धैर्य जवाब दे गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर वाहन खड़ा कर आवागमन रोक दिया और बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। सड़क जाम होने से शाहपुर-करनामेपुर मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। ग्रामीणों ने गाँव मे उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने तथा निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। उनका कहना था कि यदि जल्द समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा।

Related posts

चतरा: नामांकन के दूसरे दिन 2 उम्मीदवारों ने किया नामांकन।

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पारसधाम कॉलोनी पहुंचकर अयोध्या में राम मंदिर दर्शन के लिए आमंत्रण कार्ड वितरित किए।

rktvnews

भोजपुर:महाराजा कॉलेज के बीसीए विभाग द्वारा फेयरवेल और स्वागत का शानदार आयोजन किया विद्यार्थियों ने!कंप्यूटर क्षेत्र में विद्यार्थियों ने क्रांति लाई है जो प्रगति का द्योतक है:प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश राय

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नागरिकों से सोशल मीडिया पर तिरंगे वाली प्रोफाइल पिक्चर बदलने का आग्रह किया।

rktvnews

भोजपुर:हिंदू-उर्दू जुबान के नामचीन शायर डॉ.बशीर बद्र के निधन पर जन संस्कृति मंच ने व्यक्त की शोक संवेदना

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिलीं पर्वतारोही अंजना यादव

rktvnews

Leave a Comment