RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जिला सहकारी विकास समिति( डीसीडीसी) तथा संयुक्त कार्यकारणी समिति की बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)16 दिसंबर।समाहरणालय स्थित अपर समाहर्ता कार्यालय कक्ष में अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति( डीसीडीसी) तथा संयुक्त कार्यकारणी समिति( जे डब्लू सी) की समीक्षात्मक बैठक की गई।
बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी लोकनाथ महतो द्वारा बताया गया कि अब तक नेशनल कॉपरेटिव डेटा बेस में 302 समितियों की प्रविष्टि की गई है। उक्त संदर्भ में अपर समाहर्ता ने कहा डाटा को अद्यतन करते रहना है। उन्होंने जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिला अंतर्गत गोदाम विहिन पैक्सों में गोदाम निर्माण हेतु समितियों से प्रस्ताव प्राप्त कर भूमि उपलब्धता हेतु अपर समाहर्ता के स्तर से पत्र निर्गत कराएं। आगे उन्होंने कहा जिला अंतर्गत वैसे क्षेत्र जहां दुधारू पशुओं का वितरण किया गया है तथा झारखंड मिल्क फेडरेशन का मिल्क पुलिंग प्वाइंट है वहां दुग्ध सहकारी समितियों का निबंधन कराएं। साथ ही उन्होंने कहा वैसे पंचायत, ग्राम अथवा जलाशय जहां मत्स्य सहकारी समितियों गठित नहीं हैं वहां जिला मत्स्य पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर मत्स्य सहकारी समितियों का निबंधन कराएं। कंप्यूटराइजेशन ऑफ पैक्स योजना अंतर्गत 15 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त पैक्सों को शत प्रतिशत उर्वरक लाइसेंस प्रदान कराते हुए उसे प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र के रूप में विकसित करें। राष्ट्रीय स्तर पर गठित समितियों का सदस्य पैक्सों को बनाया जाय ताकि लाभ चतरा जिला के समितियों को भी प्राप्त हो सके।
उक्त बैठक में जिला पशुपालन पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, जिला गव्य पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर :बखोरापुर की बेटी शिवांगिनी सिंह बनीं ग्रामीण विकास अधिकारी, परिवार व जिले में खुशी की लहर।

rktvnews

नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले से प्रभावित पर्यटकों और पीड़ितों की सहायता के लिए त्वरित कार्रवाई की।

rktvnews

भारत द्वारा जी20 की अध्यक्षता अंतरिक्ष में देश के गौरव के साथ मेल खाती है- डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में ‘आत्मनिर्भर भारत उत्सव 2024’ में ‘पीएम विश्वकर्मा’ थीम पर एमएसएमई मंत्रालय का मंडप।

rktvnews

मध्यप्रदेश के एथलीट विनोद सिंह ने 39वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में रचा इतिहास।

rktvnews

राज्यपाल से लेफ्टि. जनरल राजू की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

Leave a Comment