RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

सीतामढ़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई 363 किलोग्राम गाँजा के साथ चार को किया गया गिरफ्तार।

सीतामढ़ी /बिहार 07 अगस्त।6 अगस्त को डी०आई०यू० को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि मादक पदार्थ तस्करों के द्वारा 01 स्कॉर्पियों गाड़ी से लाईनिंग कर 01 कन्टेनर में गांजा का एक बड़ा खेप नेपाल से सीतामढ़ी होते हुए अन्य जिला ले जाया जा रहा है।”
पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में सुबोध कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर सीतामढी के नेतृत्व में डी०आई०यू० एवं बथनाहा थाना के साथ एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।छापेमारी दल के द्वारा प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए बथनाहा थाना अन्तर्गत दोस्तपुर NH 77 स्थित झंडा चौक एक उजला स्कॉर्पियों एवं उसके पीछे-पीछे चल रहा कन्टेनर ट्रक को रोक कर तलाशी ली गई।
तलाशी के क्रम में 04 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से कुल 05 मोबाईल एवं 04 सीम तथा कन्टेनर के अंदर बनाए गए एक गुप्त बॉक्स में छिपाकर रखा हुआ 334.00 किलोग्राम मादक पदार्थ गाँजा एवं उजला स्कॉर्पियों के अंदर छिपा कर रखा हुआ 29.800 किलोग्राम। कुल गाँजा – 363.800 किलोग्राम बरामद किया गया।
पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार व्यक्तियों के द्वारा बताया गया कि मादक पदार्थ गाँजा नेपाल के जनकपुर ईलाके से लोड कर सीतामढ़ी के रास्ते गोपालगंज लेकर जाना था।इस संबंध में बथनाहा थाना कांड संख्या-333/23, दिनांक-06.08:23 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है।

गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम

1. मो० निजामुद्दीन पिता आश मोहमम्द सा० झखिया थाना बजरिया जिला पूर्वी चम्पारण
2. लालबाबु माँझी पिता स्व० मोतिलाल मांझी सा० बाँझा थाना बसंतपुर जिला सीवान
3. भागीरथ राय पिता ललन राय सा० बालाकोठी थाना बसतपुर जिला सीवान
4. चिन्टू कुमार पिता अशोक महता सा० महुआवा थाना पिपरा जिला पूर्वी चम्पारण

बरामद समान की विवरणी

1. मादक पदार्थ गाँजा – 363 किलोग्राम
2. मोबाईल-05
3. उजला स्कॉर्पियों-01
4. कन्टेनर ट्रक-01

छापेमारी टीम में शामिल सदस्य
1. सुबोध कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर सीतामढ़ी
2. पु०अ०नि० सुबोध कुमार, डी०आई०यू०
3. पु०अ०नि अशोक कुमार थानाध्यक्ष, बथनाहा थाना
4. स०अ०नि० सुरेन्द्र राम
5. सि0/1027 मुन्ना कुमार
6. सि0/1029 प्रेमचंद राम

Related posts

दरभंगा:3000 दीपों से जगमगा उठा बागमती का तट!जिला गंगा समिति ने भव्य गंगा उत्सव का किया आयोजन।

rktvnews

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह की पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार के सचिव से हुई मुलाकात।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

बहादुरपुर प्रखण्ड अन्तर्गत चतरिया घाट पर निर्मित सीढ़ी घाटों व कटाव निरोधक कार्यों का स्थल निरीक्षण जल संसाधन मंत्री ने किया।

rktvnews

श्री राम मंदिर निर्माण को अन्य संस्थानों जैसे आईआईटी, इसरो के कुछ इनपुट के अलावा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत सीएसआईआर और डीएसटी के कम से कम चार प्रमुख राष्ट्रीय संस्थानों द्वारा तकनीकी रूप से सहायता प्रदान की गई है : केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

*पंडित बिरजू महाराज के जयंती पर रांची में स्वर लय ताल की अनुगूंज*

rktvnews

Leave a Comment