RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

जिला जज सह विधिक सेवा प्राधिकार अध्यक्ष ब्रजेश कुमार मालवीय ने झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले 26 दलित बच्चों का सरकारी विद्यालय में कराया नामांकान।

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह)22 अगस्त।जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, ब्रजेश कुमार मालवीय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव, आदित्य सुमन ने झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले दलित परिवार के 26 बच्चों का सरकारी विद्यालय में नामांकन कराया। इन बच्चों को पठन-पाठन शुरू करने के लिए सरकार द्वारा मिलने वाली सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही इन बच्चों को वह सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी जो विद्यालय के अन्य बच्चों को दी जाती है। राइट ऑफ चिल्ड्रन टू फ्री एंड कंपलसरी एजुकेशन एक्ट 2009 के तहत इन बच्चों का नामांकन गुरु नानक अभ्यासार्थ मध्य विद्यालय मौलाबाग, आरा में कराया गया है। सचिव, आदित्य सुमन ने बताया कि यह विचार बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के कार्यकारी अध्यक्ष का था जिसे जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर ने पूरा किया है।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 25 मई 25

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

भोजपुर :संभावना स्कूल के छात्र श्रेयांश कुमार सिंह ने लहराया सफलता का परचम।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

भोजपुर :शोधार्थियों के लिए शोध कार्य संबंधित कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

सारण:सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए अब सरकारी और निजी विद्यालयों के बालिकाओं को लगाया जायेगा एचपीवी वैक्सीन।

rktvnews

Leave a Comment