RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:वन विभाग संशोधित पीकेसी (ईआरसीपी) के कार्यों में हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है :केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)15 फरवरी। जल संसाधन विभाग कार्यालय, जयपुर में शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत की उपस्थिति में संशोधित पीकेसी (ईआरसीपी) परियोजना के अंतर्गत वन विभाग से संबंधित कार्यों एवं समन्वय पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में परियोजना के विभिन्न पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया, जिनमें वन विभाग के कार्य और उनके समन्वय की भूमिका अहम बताई गई। इस परियोजना के माध्यम से राज्य में जल प्रबंधन में सुधार लाने का लक्ष्य है और इसके लिए वन विभाग के सहयोग की आवश्यकता भी अत्यधिक महत्वपूर्ण है।
केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने कहा कि केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय इस परियोजना को हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के कार्यों के लिए वन विभाग का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण होगा। वे हर कदम पर राज्य सरकार के साथ खड़े रहेंगे।
श्री यादव ने कहा कि वन एवं पर्यावरण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वन, पर्यावरण और वन्य जीव से संबंधित आवश्यक क्लीयरेंस समयबद्ध रूप से प्रदान की जाएंगी। इससे परियोजना तय समय सीमा में पूर्ण हो सकेगी।
बैठक में जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका सहयोग इस परियोजना की सफलता में अहम भूमिका निभाएगा। जल संसाधन विभाग और वन विभाग के बीच बेहतर समन्वय से इस परियोजना के कार्यों को शीघ्रता से पूरा किया जा सकेगा, जिससे राज्य के जल संकट को सुलझाने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार सहित जल संसाधन विभाग और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:रेड रन प्रतियोगिता में महिला कालेज की दो छात्राओं के विजयी होने पर प्राचार्य प्रो एन.पी. पालित ने किया सम्मानित।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ओसाका की एसएएस सानवा कंपनी लिमिटेड को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए किया आमंत्रित।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर-शिवपुर सङक का सांसद व विधायक करेंगे शिलान्यास।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 14 जुलाई 25

rktvnews

डीएसटी संस्थान क्वांटम प्रौद्योगिकी का उपयोग कर सुरक्षित सामुद्रिक संचार विकसित करने के लिए भारतीय नौसेना के साथ साझीदारी करेगा।

rktvnews

बक्सर: उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत जिलाधिकारी ने लाभुकों के बीच ऋण किया वितरित।

rktvnews

Leave a Comment