
आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 अगस्त।आज जनहित परिवार भोजपुर के शीतल टोला स्थित जिला कार्यालय में प्रेमचंद जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लघु कथा सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता डॉ ममता मिश्र ने की। कार्यक्रम का उद्घाटन जगत् नंदन सहाय जी ने किया। इस लघु कथा सम्मेलन में जनहित साहित्य मंडल से जुड़े साहित्यकारों ने अपनी – अपनी नूतन नवीन लघु कथाओं का पाठ किया ।
लघु कथा पाठ करनेवालों में आदित्य प्रकाश ने बरगद का पेड़ , जय नारायण पांडे ने पेड़ लगाओ ,जीवन बचाओ , अनिल राज ने जहां चाह वहां राह, प्रहलाद तिवारी ने पिरितिया के खेल, अजय गुप्ता अज्ञानी ने उम्मीदपुर, हरे राम ने अंतिम विदाई, नंदकिशोर सिंह कमल ने दादा के दलान, रमेश सिंह ने बूढ़ी मां, शरद सिंह ने खोपड़ी, जन्मजेय ओझा ने सोना के गाछ, डॉ किरण कुमारी ने बिछिया , जगत् नंदन सहाय ने बांस की चंगेली , डॉ ममता मिश्रा ने आत्म प्रशंसा, और अतुल प्रकाश ने कहानियां बोलती हैं नामक लघु कथाओं का पाठ किया । मंच का संचालन अतुल प्रकाश ने , आगत अतिथियों का स्वागत चंद्रशेखर मिश्र ने तथा धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने किया।
