RK TV News
खबरें
Breaking News

पीएमकेवीवाई में पारंपरिक मिठाई एवं अचार निर्माण को शामिल किया जाए: सुदामा प्रसाद

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 जुलाई।आरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुदामा प्रसाद ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के अंतर्गत पारंपरिक मिठाई एवं अचार निर्माण को एक अलग कौशल ट्रेड के रूप में शामिल करने का मुद्दा उठाया।

सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का उद्देश्य देश के युवाओं को उद्योग आधारित कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। किंतु यह आश्चर्यजनक है कि देश के पारंपरिक एवं व्यापक स्वरोजगार आधारित मिठाई और अचार निर्माण व्यवसाय को अब तक इस योजना में स्थान नहीं मिला है।

उन्होंने कहा कि मिठाई एवं अचार निर्माण केवल पारंपरिक व्यवसाय नहीं, बल्कि खाद्य सुरक्षा मानकों, गुणवत्ता नियंत्रण, आधुनिक पैकेजिंग, ब्रांडिंग, विपणन तथा उद्यम प्रबंधन पर आधारित एक महत्वपूर्ण खाद्य उद्योग है। इसके बावजूद इस क्षेत्र से जुड़े कारीगरों और युवाओं के लिए संगठित कौशल प्रशिक्षण एवं प्रमाणन की व्यवस्था नहीं है।

उन्होंने कहा कि बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, दिल्ली सहित अनेक राज्यों में इस कार्य से जुड़े लाखों परिवार आजीविका अर्जित करते हैं। इनमें बड़ी संख्या अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अनुसूचित जाति समुदायों की है। यदि इन्हें आधुनिक प्रशिक्षण, प्रमाणन, वित्तीय सहायता और विपणन सुविधाओं से जोड़ा जाए तो बड़े पैमाने पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर सृजित किए जा सकते हैं।

सांसद की केंद्र सरकार से मांग

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के अंतर्गत मिठाई एवं अचार निर्माण को एक पृथक कौशल ट्रेड के रूप में शामिल किया जाए।

1. इस क्षेत्र से जुड़े कारीगरों और समुदायों के लिए आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण, प्रमाणन, उद्यमिता विकास तथा स्टार्ट-अप सहायता उपलब्ध कराने हेतु विशेष कार्यक्रम प्रारंभ किए जाएं।

2. पारंपरिक खाद्य उद्योग को संगठित क्षेत्र से जोड़कर निर्यात, गुणवत्ता उन्नयन और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए विशेष नीति बनाई जाए।

सांसद ने कहा कि इस पहल से न केवल लाखों पारंपरिक कारीगर परिवारों की आजीविका सुदृढ़ होगी, बल्कि भारत के पारंपरिक खाद्य उद्योग को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
सांसद के निजी सहायक चन्दन कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उक्त जानकारी दी।

Related posts

निर्वाचन आयोग ने आम चुनाव 2024 में गलत सूचना के प्रसार को सक्रिय रूप से रोकने के लिए ‘मिथ वर्सेस रियलिटी रजिस्टर’ की शुरुआत की।

rktvnews

3 जुलाई को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय लाभार्थी उत्सव की तैयारियों के संबंध में बैठक – सामाजिक सुरक्षा के लाभार्थियों के खाते में स्थानांतरित की जाएगी राशि – सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में राज्य देश में अग्रणी – मुख्य सचिव

rktvnews

जयपुर:आस्था, संस्कृति और समरसता का अद्भुत संगम श्री वीर तेजा मेला-2025 : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

rktvnews

भीम सिंह भवेश के पद्मश्री सम्मान से बढ़ा है बिहार का गौरव: अशोक सिन्हा

rktvnews

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन की जयंती पर नमन किया।

rktvnews

भोजपुर:5 बिहार बटालियन राष्ट्रीय कैडेट कोर का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment