
RKTV NEWS/अनिल सिंह,06 मई। आज बक्सर पटना फोर लेन पर कायामनगर स्तिथ मजार को आवागमन में आ रही बाधाओं के मद्देनजर पूर्व से किए जा रहे प्रयासों के तहत आज जिला प्रशासन भोजपुर के द्वारा हटाए जाने पर भाजपा भोजपुर ने प्रशासन की सराहना और प्रसन्नता जाहिर की और इस संबंध में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा बार-बार जिला प्रशासन और जन प्रतिनिधिओ से आवेदन दे कर बक्सर-पटना फोरलेन पर कायमनगर स्थित सड़क अवरोधक मजार को हटाने के लिए आवेदन दिया गया था,जिसके परिणामस्वरूप जिला प्रशासन द्वारा मजार को हटा कर दूसरे जगह स्थापित करने पर भारतीय जनता पार्टी भोजपुर के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संतोष ब्यक्त किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने मजार हटाने का स्वागतयोग्य कदम बताया है। उन्होने बताया कि आए दिन वहा सडक दुर्घटना होता रहता था। जिसके कारण अनेको लोगो को जान गवाना पड़ा। मजार हटने से आवागमन मे परेशानी नही होगी।
वही भाजपा नेता बिजय सिंह ने कहा कि मजार जिला प्रशासन को मुँह चिढा रहा था, जिला प्रशासन व केंद्रीय मंत्री आर के सिंह को मजार हटाने के निर्णय पर आभार जताया ।
भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे देश बहुत तेजी से विकास कर रहा है। केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह स्थानीय लोक प्रिय सांसद आर के सिंह द्वारा भोजपुर जिला मे विकास की बयार बह रही है। नेताओ मे जिला उपाध्यक्ष ई धीरेन्द्र सिंह अखिलानंद ओझा,प्रेम पंकज ललन,कौशल यादव,उदय प्रताप सिंह,मीरा यादव जिला महामंत्री राकेश सिंह, नरेंद्र तिवारी, पुनम कुशवाहा,जिला मंत्री विनय वेलाऊर,अरविन्द पांडेय,रानी राय,मधु मिश्रा,संतोष चंद्रवंशी, मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह,जिला प्रवक्ता राजेश सिंह,नवीन प्रकाश,अजित कुमार गुप्ता, निलेश जैन ,सन्तोष सिंह,निवर्तमान जिलाध्यक्ष डाँ. प्रेम रंजन चतुर्वेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष अंगद सिंह,मिथिलेश कुशवाहा अजय सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्णमोहन श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष पिंटु कुशवाहा आदि नेताओ ने जिला प्रशासन को साधुवाद दिया।

