RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

रमाला सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड में की गई साधारण सभा।

बागपत/उत्तर प्रदेश 17 अगस्त। रमाला सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड रामाला बागपत उत्तर प्रदेश की साधारण सभा आज रमाला मिल समिति कार्यालय में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने कहा मिल के सम्मानित डेलीगेटस मेंबर ने मिल के अच्छे संचालन और व्यवस्था के लिए जो मांग रखी हो सुझाव दिए हैं मिल प्रबंधक इन पर विचार करें मेंबर्स ने कहा ग्राम इदरीशपुर की गन्ना विकास समिति प्रशासन स्तर से बदली जाए उन्होंने बताया कि ग्राम इदरीशपुर प्रखंड बिनौली जनपद बागपत के गन्ना उत्पादक किसान वर्तमान में गन्ना विकास समिति बुढ़ाना मुजफ्फरनगर के सदस्य हैं इदरीशपुर ग्राम को बुढ़ाना गन्ना समिति से हटाकर रामाला गन्ना समिति जनपद बागपत में जोड़ा जाए जिसकी इदरीशपुर के ग्राम वासियों ने भी मांग रखी जिस पर जिलाधिकारी ने सभी की सहमति से इस पर विचार विमर्श करने के लिए मिल प्रबंधक को निर्देशित किया उन्होंने कहा जो भी कार्य किया जाए उसमें सत्यनिष्ठाता, ईमानदारी, पारदर्शिता के साथ किया जाए और किसानों के हित में किया जाए।
डेलिगेट्स मेंबर्स ने संविदा कार्मिकों की मानदेय बढ़ाये जाने की मांग रखी जिसकी जिलाधिकारी ने मिल्स प्रबंधक ,एसडीएम व जिला गन्ना अधिकारी की समिति बनाई और प्रकरण पर निर्णय लेने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा मिल्स प्रशासन डेलीगेट मेंबर को सूचित कर प्रत्येक महा बैठक करें मिल्स को क्या आवश्यकता क्या कमी रही है जिससे प्रति माह समीक्षा की जा सके।
उन्होंने किसानों से कहा कानून के दायरे में सभापति के रूप में किसानों के हित के लिए दायित्वों का पूर्ण किया जाएगा निर्वहन अन्नदाता को नहीं होने दी जाएगी कोई समस्या।
इस अवसर पर रमाला मिल प्रबंधक शादाब असलम, एसडीएम बड़ौत सुभाष कुमार ,जिला गन्ना अधिकारी अनिल कुमार भारती सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के मालदा में 3,250 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई रेल और सड़क बुनियादी परियोजनाओं का उद्घाटन किया और नींव रखी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 10 मार्च 24

rktvnews

भोजपुर:श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर मनाई गई दिवाली।

rktvnews

भोजपुर: सम्राट अशोक की मनाई गई जयंती।

rktvnews

फाइट लाइक अ गर्ल’ महिलाओं के जीवन में खेल की परिवर्तनकारी शक्ति को दर्शाती है!यह फिल्म कांगो में महिलाओं के एक बॉक्सिंग क्लब से प्रेरित है: निर्देशक मैथ्यू ल्यूटवाइलर

rktvnews

भोजपुर:अंतर विश्वविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में जेजे कॉलेज की छात्रा अनु कुमारी ने जीता गोल्ड।

rktvnews

Leave a Comment