RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मानव तस्करी एवं महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 जुलाई।मालती तकनीकी एवं सामाजिक कल्याण संस्थान द्वारा संचालित डॉ. पी.सी. निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में मानव तस्करी, महिला सुरक्षा एवं सामाजिक अपराधों की रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, मानव तस्करी एवं बच्चों की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियाँ दी गईं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला थाना प्रभारी नीतु कुमारी ने महिलाओं को सुरक्षित रहने, किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने तथा आत्मरक्षा एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही महिलाओं की सबसे बड़ी सुरक्षा है।

एसटी-एससी थाना प्रभारी बिगाऊ राम ने बच्चों एवं युवाओं को संबोधित करते हुए उन्हें मानव तस्करी, बाल अपराध, ऑनलाइन ठगी तथा अन्य सामाजिक अपराधों से बचने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें तथा अजनबियों के बहकावे में न आएँ।

गुड़िया कुमारी ने महिलाओं एवं छात्राओं को उनके अधिकारों तथा विभिन्न सरकारी सहायता एवं सुरक्षा सेवाओं की जानकारी दी।

संस्थान के सचिव सत्य प्रकाश ने सभी प्रतिभागियों से समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया और कहा कि सुरक्षित समाज के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

संस्थान के निर्देशक डॉ. विकास कुमार ने कहा कि शिक्षा, जागरूकता और कौशल विकास के माध्यम से ही मानव तस्करी, साइबर अपराध एवं सामाजिक अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें, महिलाओं का सम्मान करें तथा कानून का पालन करते हुए सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनें।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने छात्र-छात्राओं से समाज में जागरूकता फैलाने तथा मानव तस्करी एवं महिला अपराधों के विरुद्ध एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को महिला सुरक्षा एवं मानव तस्करी से संबंधित जागरूकता सामग्री भी वितरित की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकेश सिंह जयतेस वैभव अर्पिता दुर्गा आशा प्रमोद अरिहंत उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल:व्यंग्यकारों की आवासीय गोष्ठी, डॉक्टर गौरीश मीनाल रेजीडेंसी में हुआ व्यंग्य समागम संपन्न।

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल ने 30वें विरासत आर्ट एंड हेरिटेज फेस्टिवल का शुभारंभ किया।

rktvnews

भोजपुर : गांव गरीब चेतना मंच के तत्वावधान में मनाई गई बापू और शास्त्री की जयंती।

rktvnews

फरवरी, 2023 में ईएसआई योजना के तहत 16.03 लाख नए कर्मचारी जोड़े गए।

rktvnews

दुमका:मलूटी पर्यटन क्षेत्र में सुदृढ़ होगी प्रकाश व्यवस्था, ट्रांसफॉर्मर अधिष्ठापन कार्य 14 जनवरी तक पूर्ण करने का निर्देश।

rktvnews

पटना:बिसरा दिए गए साहित्यकारों को प्रकाश दिया था डा सुरेंद्र प्रसाद जमुआर ने : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

Leave a Comment