RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

फरवरी, 2023 में ईएसआई योजना के तहत 16.03 लाख नए कर्मचारी जोड़े गए।

RKTV NEWS/नयी दिल्ली,18अप्रैल।कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) द्वारा जारी अनंतिम पेरोल डेटा के अनुसार फरवरी, 2023 में कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ESI योजना) में 16.03 लाख नए कर्मचारियों को जोड़ा गया है।
आंकड़ों के अनुसार, कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत फरवरी, 2023 के महीने में लगभग 11,000 नए प्रतिष्ठानों को पंजीकृत किया गया है, जिससे उनके कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा कवर सुनिश्चित किया जा सके।
25 वर्ष की आयु तक के कर्मचारी नए पंजीकरणों में से अधिकांश हैं, क्योंकि 7.42 लाख कर्मचारी, जो महीने में जोड़े गए कुल कर्मचारियों का 46% है, इस आयु वर्ग के हैं। इससे पता चलता है कि देश के युवाओं को देश में रोजगार के अच्छे अवसर मिल रहे हैं।
फरवरी, 2023 के पेरोल डेटा का लिंग-वार विश्लेषण ईएसआई योजना के तहत 3.12 लाख महिला श्रमिकों को जोड़ने का संकेत देता है। आंकड़ों से पता चलता है कि फरवरी 2023 में कुल 49 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को ईएसआई योजना के तहत पंजीकृत किया गया। यह दर्शाता है कि ईएसआईसी समाज के हर वर्ग को इसका लाभ देने के लिए प्रतिबद्ध है।
पेरोल डेटा अनंतिम है क्योंकि डेटा जनरेशन एक सतत प्रक्रिया है।

Related posts

बिहार:भोजपुर: शरद पूर्णिमा के अवसर पर महुली गंगा घाट पर गंगा आरती का आयोजन।

rktvnews

बिहार के मुख्य्मंत्री नीतीश कुमार ने सोन नदी में डूबकर मरने वाले बच्चों की घटना पर दुःख जाहिर किया और दुखद बताया ।

rktvnews

डी.एम. व एस.एस.पी. ने किया ई.वी.एम. वेयर हाउस का निरीक्षण।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात।

rktvnews

भोजपुर:साप्ताहिक कार्यक्रम रागभोग में रीतिका ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन।

rktvnews

भारत में स्मार्ट ट्रेडिंग को बेहतर बना रहा प्रभात ट्रेडिंग सर्विसेज।

rktvnews

Leave a Comment