
RKTV NEWS /आरा (भोजपुर)02 अक्टूबर।आज गांव गरीब चेतना मंच भोजपुर के तत्वावधान में मंच संयोजक डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156 वीं और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 121 वीं जयंती पर स्थानीय आरा सदर अस्पताल परिसर ( गांधी धाम) में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आदम कद प्रतिमा पर और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की तैल चित्र पर जिलाधिकारी भोजपुर द्वारा अधिकृत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला के ए डी एम शशि शेखर बाबू ने सर्वप्रथम माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित करते हुए कहा कि आज का दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के पुजारी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री सादगी और ईमानदारी के प्रतीक जिन्होंने ” जय जवान _ जय किसान का नारा दिया जो हमलोगों के लिए ऐतिहासिक ,अनुकरणीय और प्रेरणा श्रोत है। भोजपुर जिला सिविल सर्जन डॉ शिवेश कुमार सिंहा ने बताया कि गांधी जी बिना हाड़ _ मांस और लंगोटी वाले बापू ने बिना ढाल _ तलवार के सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चल कर हमारे देश को आजादी दिलाई है जो दुनिया में प्रासंगिक हैं। सुशील तिवारी ने अपने साथियों को एकजुट होकर गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री के रास्ते को भावी पीढ़ियों को आने की जरूरत पर बल दिया ताकि देश का लोकतंत्र विचार से जुड़ी हुई साथ ही उन्होंने सभी को महान् विभूतियों के प्रति दृढ़ संकल्पित होने की आवश्यकता पर बल दिया। डी राजन ने कहा कि राजेंद्र जी द्वारा हर साल की भांति इस बार भी हर्षोल्लास के साथ जन्मोत्सव के अवसर पर केक काटा गया,सफाई कर्मियों को वस्त्र दान किया गया और मिठाइयां वितरण करने का काम किया गया। गांधी जी के रास्ते पर चल रहे प्रभु जी उर्फ कन्हैया सिंह को ए डी एम शशि शेखर और सिविल सर्जन डॉ शिवेश कुमार सिंहा ने अंगवस्त्र दान कर उनको प्रोत्साहित किया। पूर्व विधायक अनवर आलम ने गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जैसे महान् विभूतियों के रास्ते पर चल कर ही लोकतंत्र को सजग प्रहरी बनाने की बात पर जोर दिया। समारोह में असमंजस यादव, और शालिनी सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री सादगी और ईमानदारी लोक तंत्र के लिए प्रेरणा श्रोत हैं ।अंत में भोजपुर जिला गांव गरीब चेतना मंच संयोजक डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह ने अपने अध्यक्षीय भाषण में अतिथियों को धन्यवाद देते हुए बताया कि गांधी धाम स्थल आरा सदर अस्पताल परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा का अनावरण भोजपुर जिले में जब नरसंहार और अशांति के दौरान शांति _ सद्भावना, और भाई चारा कायम करने का संदेश यात्रा अभियान चलाने का संकल्प लेते हुए महात्मा गांधी रथ संवाद यात्रा अभियान गांव गांव में पहुंच कर शांति और सुरक्षा का पैगाम का प्रयास से 2008 में जिला पदाधिकारी डॉ सफ़ीना ए एन जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार और स्थानीय मंत्री,विधायक, सांसद और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख लोगों में डॉ के एन सिन्हा,राजेंद्र त्यागी,वारसी,मो अबुल जी,निर्मल सिंह ,ब्रह्मेश्वर सिंह, विभूति चंद्रवंशी, भोला शंकर पाल,माया शंकर जी, पूर्व मुखिया मदन शाह,रणधीर जी दीपक अकेला , विश्व नाथ गुप्ता अधिवक्ता ,राबिया बानो, समाज सेविका सोनाली सिंह, टिंकू सिंह, कृष्ण ठाकुर, गोलू सिंह,गुडु जी, प्रिय रंजन ओझा,मिलन शुक्ला ,सोनधरी यादव,अमित सिंह,नीतीश कुमार सहित अन्य शामिल थे।
