RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

श्रम विभाग की विभिन्न समितियों कि बैठक आयोजित!गोगामेड़ी एवं भद्रकाली मंदिर में भिक्षावृति से बच्चों को मुक्त करवाने हेतु चलाए जाएंगे विशेष अभियान।

हनुमानगढ़/राजस्थान 04 जुलाई । जिला स्तरीय बन्धक श्रम सतर्कता समिति,जिला स्तरीय बाल श्रम टास्क फोर्स,भवन एवं संनिर्माण कर्मकार टास्क फोर्स की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर रूक्मणि रियार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिला कलक्टर ने बैठक में कहा कि ईट भट्टा पदाधिकारी बंधक श्रम और श्रमिकों के वेतन संबंधी प्रकरणों का अविलम्ब निस्तारण करें। पुलिस विभाग और बाल कल्याण समिति, देवस्थान विभाग के समन्वय से गोगामेड़ी एवं भद्रकाली में भिक्षावृति में सलंग्न बच्चों को मुक्त करवाने हेतु विशेष कैम्प प्रत्येक सप्ताह लगाए। विभिन्न निर्माण कार्यों यथा सड़क, नाली, पार्क इत्यादि के विरूद्ध जो उपकर संग्रहित किया जाए, वह चालान के जरिए ठेकेदार या पार्टी के नाम से ऑनलाइन जमा करवाए। निकाय क्षेत्र में निर्माणाधीन व विकसित कॉलोनियों के निर्माण कार्यो से ब्याज सहित उपकर वसूल सात दिन में रिपोर्ट भेजे । सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि ठेकेदार श्रम कानूनों के तहत पंजीकरण करवाए ।
श्रम सहायक आयुक्त अमरचंद लहरी ने बैठक में बताया कि बन्धक श्रम सम्बन्धी मामले अत्यन्त संवेदनशील है। संस्थान के पास नियोजित प्रत्येक श्रमिक का रिकॉर्ड होना चाहिए। रिकॉर्ड नहीं रखने वाले संस्थानो पर नियमानुसार कार्यवाही होगी।देवस्थान विभाग, पुलिस विभाग एवं बाल कल्याण समिति द्वारा संयुक्त रूप से भद्रकाली मन्दिर में रविवार को अभियान चलाया जायेगा। विभिन्न कोलोनाइजर्स द्वारा निर्माण कार्य करवाए जाने के उपरांत भी लेबर सेस जमा नहीं करवाया गया है, उनसे पैनल्टी लगाकर वसूली की जायेगी।
बैठक में जिला कलक्टर सहित एएसपी जस्साराम बोस, एलडीएम राजकुमार, डीईओ हंसराज जाजेवाल, सीएमएचओ डॉ. ओपी चाहर, बाल कल्याण समिति सदस्य प्रेमचन्द शर्मा, कमेठी सदस्य विरेन्द्र गांधी, नियामत अली, प्रतिनिधि ईट भट्टा एसोसिएशन सुरेन्द्र तिवाड़ी, मानव तस्करी विरोधी युनिट प्रभारी इन्द्रचन्द्र मीणा, सुमन सैनी, अनुराधा सहारण, जल संसाधन विभाग से अजय कुमार, पीडब्ल्यूडी से देवेन्द्र सिंह, नगर परिषद से अजय कुमार, पीलीबंगा नगर पालिका से मेघराज, पीएचईडी से राममूर्ति, नोहर नगरपालिका ईओ शिव कुमार, नगरपालिका संगरिया से विनोद कुमार एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

बक्सर: जिलाधिकारी ने योजनाओं में ऋण की न्यूनतम उपलब्धि वाले बैंक के अधिकारियों संग की बैठक ! लक्ष्य के अनुरूप ऋण मुहैया कराने का दिया निर्देश।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने आभूषण व्यवसाई के साथ लूट की घटना में 3 को किया गिरफ्तार।

rktvnews

एम्प्लॉयीज़ से चलती है कंपनी – अतुल मालिकराम , पी आर कंसलटेंट

rktvnews

लोकसभा अध्यक्ष राष्ट्रीय जनगणना 2027 में हुए शामिल; डिजिटल ‘स्व-गणना’ पूरी की।

rktvnews

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज महाराष्ट्र के नंदुरबार में किसान ज्ञान संवर्धन केन्द्र और महिला प्रौद्योगिकी पार्क का उद्धाटन किया।

rktvnews

गिरीडीह:अनुमंडलीय कृषि प्रक्षेत्र पचम्बा मैदान में जिला स्तरीय किसान मेला-सह-फसल प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment