RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:रामराज्य गद्दी के अवसर पर भव्य देवी जागरण सोमवार को, तैयारी पुरी!कई नामचीन कलाकार करेंगे शिरकत।

आरा/भोजपुर 29 अक्टूबर।शहर के रामलीला मैदान में नगर रामलीला समिति के तत्वावधान में 30 अक्टूबर (सोमवार) को रामराज्य गद्दी के अवसर पर भव्य देवी जागरण सह झांकी का आयोजन होगा। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। देवी जागरण को सुनने के लिए शहर तथा आसपास के काफी संख्या में लोग जुटेंगे। समिति की अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह ने बताया कि भव्य देवी जागरण में अजय स्टार (भजन गायक, पटना), किशन सांवरे (भजन गायक), काजल कुमारी (फेम आर्टिस्ट सारेगामापा रंग पुरवइया, पूजा छाबड़ा (भजन गायिका, इलाहाबाद) अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगी। वही साहिल संजना पटना की झांकी ग्रुप अपनी कलाकारी का बेहतरीन प्रर्दशन करेगी। झांकी दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र होगा। जागरण में उद्घघोषक की भूमिका में मंटू मस्ताना (पटना) रहेंगे। सचिव शंभूनाथ प्रसाद ने बताया कि रामराज्य गद्दी का कार्यक्रम संध्या 7 बजे से शुरू होगा। तत्पश्चात रात्रि 9 बजे से भव्य देवी जागरण का आयोजन किया जाएगा। कोषाध्यक्ष मदन प्रसाद ने बताया कि चार सौ साल पुरानी नगर रामलीला समिति के तत्वाधान में यह आयोजन हो रहा है। इसमें शहर तथा दूरदराज के लोग जुटेगे। उपाध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता एवं शंभू नाथ केसरी ने बताया कि रामराज्य गद्दी एवं जागरण को लेकर तैयारी पुरी कर ली गई है। जागरण को सफल बनाने में संरक्षक डॉ कुमार द्विजेंद्र, वरीय सलाहकार डाॕ. मेजर राणा प्रताप सिंह, उप कोषाध्यक्ष विष्णु शंकर, राम कुमार सिंह, कृष्ण कुमार, अवधेश कुमार पांडेय, राम कुमार सिंह, ओपी कश्यप आदि सक्रीय है।

Related posts

सीसीआई ने वोडाफोन में अपने वोटिंग अधिकार/शेयरधारिता को 14.6 प्रतिशत से बढ़ाकर वोडाफोन ग्रुप पीएलसी में 25 फीसदी से कम करने के लिये एटलस 2022 होल्डिंग्स लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

rktvnews

दरभंगा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा को लेकर हुई ब्रीफिंग।

rktvnews

शहर को यहां आने वाले श्रद्धालुओं के हिसाब से विकसित करना होगा – रामपाल सिंह, सभापति, वि.स.प्राक्कलन समिति

rktvnews

प्रशासन शुरुआत से ही अलर्ट मोड पर, आमजन एडवाइजरी का पालन कर करें सहयोग:पवन गोदारा

rktvnews

उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त द्वारा सुनी गई जनता दरबार के माध्यम से आए हुए आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

गढ़वा : रंका मोड़, फेस स्किल सेंटर गढ़वा में विशेष प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment