RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:भरत तिवारी एनकाउंटर केस की जांच शुरू,माता-पिता की हुई गवाही।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 जुलाई।भोजपुर जिले के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच ने गति पकड़ ली है।आयोग के अध्यक्ष रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा के समक्ष भरत तिवारी की मां आशा देवी और पिता काशीनाथ तिवारी अपना पक्ष रख रहे हैं। शनिवार को भरत तिवारी के माता-पिता न्यायिक जांच आयोग के समक्ष उपस्थित हुए और उनकी गवाही की प्रक्रिया शुरू हुई।आयोग ने भरत तिवारी के परिवार के सदस्यों सहित छह लोगों को गवाही के लिए तलब किया है। भरत के भाई चंदन तिवारी और भाभी सुमन देवी ने आयोग के समक्ष उपस्थित होकर गवाही दर्ज कराने के लिए समय मांगा है। न्यायिक जांच आयोग की कार्यवाही शुरू होने के बाद अब इस बहुचर्चित मामले से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है। परिजनों के बयान को जांच की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर परिजन लगातार सवाल उठाते रहे हैं और निष्पक्ष जांच तथा न्याय की मांग कर रहे हैं। न्यायिक जांच आगे बढ़ने के साथ अब लोगों की निगाह आयोग की आगामी कार्यवाही और निष्कर्ष पर टिकी हुई है।

Related posts

उत्तराखंड: श्रद्धालुओं के लिए खोले गए हेमकुंड साहिब के कपाट।

rktvnews

सारण :मुख्यमंत्री ने किया “महिला संवाद” कार्यक्रम का शुभारंभ,सारण जिला में कुल 2116 स्थलों पर 18 “महिला संवाद” रथ के माध्यम से होगा कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

जनक नंदिनी की बहन हूँ, कृपया सुनें राम ! आप भी सुनें !

rktvnews

राजस्थान:शिक्षक विद्यार्थियों को संस्कार और संस्कृति से प्रेरित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें : उप मुख्यमंत्री बैरवा

rktvnews

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में लगभग 7500 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और इन्हें राष्ट्र को समर्पित किया।

rktvnews

भोजपुर:क्रिकेट बालक अंडर 17 खेल प्रतियोगिता में मगध प्रमंडल पहुंचा फाइनल में।

rktvnews

Leave a Comment