RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बाबू जगजीवन राम की 40वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 जुलाई।जगजीवन कॉलेज, आरा के संस्थापक एवं महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू जगजीवन राम की 40वीं पुण्यतिथि मंगलवार को कॉलेज परिसर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्या प्रो. डॉ. आभा सिंह ने की।इस अवसर पर बाबू जगजीवन राम के दौहित्र एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के पुत्र अंशुल अभिजीत की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज परिसर में स्थापित बाबूजी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा-सुमन अर्पित कर की गई।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए प्राचार्या प्रो. डॉ. आभा सिंह ने कहा कि बाबू जगजीवन राम केवल एक महान राष्ट्रनेता और स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं थे, बल्कि वे शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों की सशक्त आवाज थे। उन्होंने सामाजिक समरसता, समानता और न्याय के लिए आजीवन कार्य किया।बाबूजी का संपूर्ण जीवन संघर्ष, सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य करते हैं।इस अवसर उद्धृत पंक्तियों से नमन किया गया—
तुल न सके धरती धन धाम,
धन्य तुम्हारा पावन नाम।
लेकर तुम-सा लक्ष्य ललाम,
सफल काम जगजीवन राम।”
कार्यक्रम में कॉलेज के सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने बाबू जगजीवन राम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Related posts

भोजपुर : डा मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त।

rktvnews

जयपुर:उप मुख्यमंत्री तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री दिया कुमारी से संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (भारत) की कंट्री डायरेक्टर एलिसाबेट फाउर ने मुलाकात कर, बाल पोषण और महिला सशक्तिकरण को मज़बूत करने के उपायों पर की चर्चा।

rktvnews

यूआईडीएआई की “रीइमेजिन आधार” थीम के साथ ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में वापसी।

rktvnews

जबलपुर एयरपोर्ट और मदन महल फ्लायओवर वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम से जाना जाएगा – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर: जिले में घरेलू गैस के अवैध उपयोग पर रोक लगाने हेतु प्रखंडों में चला व्यापक छापेमारी अभियान।

rktvnews

पटना : बापू व अम्बेडकर को पुष्प अर्पण करने के बाद वोटर अधिकार यात्रा व मार्च का समापन।

rktvnews

Leave a Comment