RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:अंतर विधालय साफ्ट बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में संभावना को हरा ज्ञान ज्योति विद्यालय बना विजेता।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 जून।वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में आयोजित प्रथम अंतर विधालय साफ्टबाल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा है। जिसमें भोजपुर जिला के 16 विद्यालयों ने हिस्सा लिया है। शुक्रवार को संभावना आवासीय विद्यालय बनाम ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालयके बीच खेला गया।इस मैच का उद्घाटन भोजपुर जिला सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ के सचिव कुंदन राज सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया संभावना आवासीय स्कूल ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। निर्धारित 10 ओवर के मैच में ज्ञान ज्योति ने 123 रन 10 विकेट खो कर बनाया। ज्ञान ज्योतिआवासीय विद्यालय की ओर से बल्लेबाजी करते हुए । नमन ने 64 रन अंकित ने 20 रन वरुण और आयुष ने पांच-पान रनों का योगदान दिया गेंदबाजी करते हुए संभावना आवासीय विद्यालय के तरफ से कप्तान निलेश ने सर्वाधिक पांच विकेट रिशु ने दो विकेट सुमित दो विकेट और आयुष ने एक विकेट प्राप्त किया लक्ष्य का पीछा करने उतरी संभावना आवासीय विद्यालय ने दस विकेट खोकर 122 रन बना पाया। संभावना आवासीय विद्यालय की ओर से बल्लेबाजी करते हुए । अयान 35 रन विशाल 18 रन रिशु 19 रन आदित्य ने 12 रनों का योगदान दिया। रोमांचक मुकाबले में ज्ञान ज्योति ने इस मैच को एक रन से संभावना आवासीय विद्यालय को पराजित किया। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए नमन को मैन ऑफ दी मैच निरज कुमार सिंह अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजी कोच मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस मैच के निर्णायक आर्यन एवं हर्ष स्कूल की भूमिका में मोहित सिंह थे। इस मौके पर राजवीर पांडे कुंदन राज सिंह अमर कुमार निलेश निखिल उपस्थित थे।

Related posts

अवसंरचना वित्त सचिवालय, आर्थिक कार्य विभाग ने 24 और 25 मई 2023 को भोपाल में मध्य प्रदेश सरकार के साथ साझेदारी में अवसंरचना आउटरीच कार्यशाला का आयोजन किया।

rktvnews

रायपुर : शपथग्रहण से पूर्व मुख्यमंत्री ने परिजनों के साथ की अपने घर में पूजा।

rktvnews

लोक सभा अध्यक्ष ने डॉ. जी. एस. ढिल्लों को पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने विभिन्न विभागीय कार्यालयों का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के सफल आयोजन के लिए सामग्री कोषांग का गठन।

rktvnews

भोजपुर:स्वीप कोषांग भोजपुर के द्वारा जिला स्तरीय फेस पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment