RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बाबू जगजीवन राम सामाजिक न्याय, समानता और दलित उत्थान के अग्रदूत थे :अंशुल अभिजित

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 जुलाई। मंगलवार को भोजपुर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शहीद भवन, आरा में भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। जिलाध्यक्ष डॉ. श्रीधर तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
मुख्य अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अंशुल अविजित ने कहा कि बाबू जगजीवन राम सामाजिक न्याय, समानता और दलित उत्थान के अग्रदूत थे। उन्होंने कहा कि बाबूजी ने उपप्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री, रेल मंत्री और कृषि मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए देश की उल्लेखनीय सेवा की। कृषि मंत्री के रूप में उन्होंने भारत को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान रक्षा मंत्री के रूप में उनके नेतृत्व में भारत ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की और बांग्लादेश के निर्माण में अहम योगदान दिया। जिलाध्यक्ष डॉ. श्रीधर तिवारी ने कहा कि बाबू जगजीवन राम ने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों, किसानों, श्रमिकों और दलित समाज के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उनके अधूरे सपनों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।संचालन जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी वीरेंद्र मिश्रा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन चितरंजन मुन्ना ने किया।इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद सिंह, प्रो. बलराज ठाकुर, प्रो. अरुण कुमार सिंह, बद्री विशाल सिंह, रजी अहमद, श्यामनंदन ओझा, सुरेंद्र रविदास, युवा जिलाध्यक्ष डॉ. भानु प्रताप सिंह, अजय पासवान, मोनू सिंह, अभिषेक तिवारी गोलू, साकेत तिवारी, मोहम्मद सारिक खान, रंजीत यादव, शक्ति सिंह मनन, राजेश तिवारी, राघवेंद्र धारी सिंह, इमदाद अहमद, अरविंद कुमार सिंह, अमित मिश्रा, अब्दुल सलाम कुरैशी, लुटावन चौरसिया, घनश्याम चौधरी, चंदन सिंह, लाल बाबू साह, श्रीकांत राय, टुन्नू सिंह, डॉ. भीम तिवारी, मदन मोहन तिवारी, रोहित कुमार, अंकित कुमार पांडेय, अरुण कुमार, सुमंत कुमार सिंह, रोहित आनंद, नंदलाल राय, मोहम्मद आजाद आदि उपस्थित रहे।

Related posts

श्रीलंका समाजवादी गणराज्य के सिविल सेवकों के लिए तीसरा क्षमता निर्माण कार्यक्रम राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (एनसीजीजी) में संपन्न हुआ।

rktvnews

भोजपुर:आम बजट झूठ का पुलिंदा- गरीबों, किसानों और सहारा खाताधारकों को निराश करने वाला बजट – क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

दुमका:जो भगवान राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं : डॉ मोहन यादव

rktvnews

जनरल उपेंद्र द्विवेदी सेनाध्यक्ष के पद से सेवानिवृत्त हुए।

rktvnews

भोजपुर:अभिनेता धर्मेंद्र को उद्योगपति अजय कुमार सिंह ने दी श्रद्धांजलि,उनके साथ की स्मृतियों को किया साझा।

rktvnews

गया:उर्दू सेमिनार व मुशायरा एवं कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment