RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

महंगाई राहत कैम्प- अब तक 1.77 करोड़ से ज्यादा परिवारों को मिला लाभ, 7.54 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड हो चुके जारी।

जयपुर/राजस्थान 03 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैम्पों से आमजन को राहत का सिलसिला बरकरार है। कैम्पों में मिल रहे 10 जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से हर परिवार को संबल मिल रहा है और महंगाई के खिलाफ लड़ाई मजबूत हो रही है। सोमवार शाम तक 1.77 करोड़ से ज्यादा परिवार इन कैम्पों से लाभान्वित हो चुके हैं, जबकि गांरटी कार्ड वितरण का आंकड़ा भी 7.54 करोड़ से अधिक का हो चुका है।
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार सोमवार शाम तक इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 54.94 लाख, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना में 92.79 लाख, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 11.33 लाख, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 1.03 करोड़, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 66.76 लाख एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 4.37 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इसी प्रकार, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 51.29 लाख, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना में 1.07 करोड़, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 1.31 करोड़ एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 1.31 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

Related posts

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में धरहरा और बहियारा में पार्क विकसित करने को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री सह सांसद राजेंद्र गहलोत ने विभिन्न जनसभाओं को संबोधित कर केंद्र की 9 साल की उपलब्धियों को गिनाया।

rktvnews

केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने ‘‘कोयला गैसीकरण’’ पर हैकाथॉन के विजेताओं को सम्मानित किया।

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन!डीएम ने दिलाई निष्पक्ष मतदान करने की शपथ।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात के बाद बीएड प्रशिक्षित बर्खास्त सहायक शिक्षकों ने आंदोलन समाप्ति की घोषणा की।

rktvnews

कृषि विज्ञान केन्द्र ज्योलीकोट के वैज्ञानिको के साथ लालकुआ, गौलापार एवं चोरगलिया क्षेत्र में खरीफ फसलो धान, सोयाबीन, उडद/मूंग एवं गन्ना फसलो का स्थलीय निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment