RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर व ऑस्ट्रेलिया के कृषि मंत्री श्री वॉट के बीच बैठक।

नई दिल्ली/03 जुलाई।केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और ऑस्ट्रेलिया के कृषि, मत्स्य पालन और वानिकी मंत्री, सीनेटर मरे वॉट के बीच आज नई दिल्ली में बैठक हुई। इस दौरान, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय कृषि संबंधों को गहरा करने के अवसरों पर चर्चा की गई।
दोनों मंत्रियों ने, दोनों पक्षों के बाजार पहुंच संबंधी मुद्दों के समाधान में तकनीकी टीमों के विचार-विमर्श पर संतोष व्यक्त किया। दोनों मंत्री कृषि सहयोग के लिए प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को तय करने और आगे बढ़ने के लिए वर्ष 2023 में भारत-ऑस्ट्रेलिया संयुक्त कृषि कार्य समूह की अगली बैठक बुलाने पर भी सहमत हुए। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के दृष्टिकोण व नेतृत्व का उल्लेख करते हुए, मंत्रियों ने दोनों देशों के किसानों के लाभ के लिए एक-दूसरे से सीखकर कृषि क्षेत्र में मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
ऑस्ट्रेलियाई मंत्री 2 से 5 जुलाई 2023 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। प्रारंभ में, ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए केंद्रीय मंत्री तोमर ने ऑस्ट्रेलिया के साथ प्रगाढ़ संबंधों और विशेष रूप से कृषि क्षेत्रों में बढ़ते व्यापार संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने भारत दौरे के लिए समय निकालने हेतु ऑस्ट्रेलियाई मंत्री को धन्यवाद दिया, क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई मंत्री अपनी संसदीय प्रतिबद्धताओं के कारण हैदराबाद में जी-20 कृषि मंत्रियों की बैठक में शामिल नहीं हो पाए थे। उन्होंने जी-20 विचार-विमर्श के दौरान और विशेष रूप से “अंतर्राष्ट्रीय मिलेट एवं अन्य प्राचीन अनाज अनुसंधान पहल (महर्षि)” के समर्थन के लिए ऑस्ट्रेलिया को धन्यवाद दिया।
ऑस्ट्रेलियाई मंत्री वॉट ने जी-20 कृषि मंत्रियों की बैठक की सफलतापूर्वक मेजबानी करने के लिए कृषि मंत्री तोमर को बधाई दी और जी-20 कृषि मंत्रियों की बैठक में शामिल न हो पाने के लिए खेद व्यक्त किया। उन्होंने दोनों देशों के बीच बढ़ते कृषि व्यापार संबंधों की सराहना की और अन्य क्षेत्रों में भी सहयोग का विस्तार करने की इच्छा व्यक्त की।

Related posts

पलामू में डेडीकेटेड स्पोर्ट्स अकादमी का हुआ उद्घाटन।

rktvnews

राजस्थान:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ‘बाल विवाह मुक्त राजस्थान’ अभियान का लोगो और थीम सॉन्ग किया लॉन्च।

rktvnews

पटना:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा का किया समर्थन,दी शुभकामनाएं।

rktvnews

राज्य स्तरीय सेमिनार राज. पल्मोकोन 2023 शुरू, दो दिनों तक विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे गहन मंथन।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने स्वास्थ्य विभाग के लिए सब सेन्टर एवं केन्द्र हेतु जमीन चिन्हित करने के निमित की बैठक।

rktvnews

ब्रजभाषा रचनाकार सम्मान समारोह – विभिन्न विधाओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment