RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण।

कांवड़ मार्ग पर प्रकाश ,पानी व्यवस्था और साफ-सफाई और साइनेज बोर्ड लगाए जाने के निर्देश दिए।

शिव भक्तों को नहीं होने दी जाएगी कोई समस्या।

प्राचीनता और मान्यता के लिए जाना जाता है पूरा महादेव मंदिर।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश )04 जुलाई। जनपद बागपत की तहसील बागपत के श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पूरा पर श्रावण मास की महाशिवरात्रि पर प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक मेला दिनांक 1 अगस्त2024 से 3अगस्त 2024 तक संपन्न होने जा रहा है इस मेले में काफी संख्या में श्रद्धालु कावड़िया हरिद्वार एवं विभिन्न स्थानों से पैदल पवित्र गंगाजल लेकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं जिसमें पूरा महादेव मंदिर की मान्यता और प्राचीनता मानी जाती है और श्रद्धालु अपने गंतव्य स्थानों को प्रस्थान बागपत से ही करते हैं श्रावण मास की महाशिवरात्रि का मुख्य जलाभिषेक एवं झंडारोहण कार्यक्रम दिनांक 2 अगस्त 2024 को अपराहन 3:26 को झंडा रोहण संपन्न होगा जिस के क्रम में आज जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने कावड़ मार्गो का निरीक्षण किया और कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराए जाने के संबंध में संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जिलाधिकारी ने कहा सभी अधिकारी संवेदनशील होकर ड्यूटी करें अपनी ड्यूटी को सेवाभाव समझें और श्रद्धालुओं को कोई भी समस्या दिखाई ने हो उनकी समस्या को हल करने का प्रयास करें उन्हें उनके प्रस्थान स्थान तक पहुंचाए जाने के लिए मार्ग प्रशस्त करें । जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने आज संबंधित अधिकारियों के साथ बागपत, बड़ौत ,पीएन शर्मा पार्क ,फुस वाली मस्जिद भड़हल ,दहा ,पलड़ी शाहजहांपुर, बरनावा,शेखपुरा चिरचिटा पलड़ी गल्हेता पुरा महादेव कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कावड़ मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था और पानी की व्यवस्था होनी चाहिए उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी अरुण व अपर मुख्य अधिकारी चंद्रवीर सिंह को निर्देशित किया कि कावड़ मार्ग के दोनों तरफ साफ-सफाई हो जानी चाहिए कावड़ मार्ग पर भांग झाड़ी झंकार कुछ नजर नहीं आना चाहिए अगर इस कार्य में लापरवाही होती है तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि जहां सड़कों में गड्ढे हैं उन्हें तत्काल गड्ढा मुक्त किया जाए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा, एसडीएम बागपत बड़ौत , पुलिस क्षेत्राधिकारी सवीरत्न गौतम अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अतुल कुमार ,अधीक्षण अभियंता विद्युत सहीत आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

महंगाई राहत कैम्पों में अधिक से अधिक पात्र आमजन का हो रजिस्ट्रेशन – राजस्व मंत्री

rktvnews

देवघर:शिक्षा स्तर को बेहतर और स्कूलों की व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर दें विशेष रूप से ध्यानः-उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राज्य के स्थापना दिवस पर तेलंगाना के लोगों को बधाई दी।

rktvnews

भोजपुर:छठ पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:प्राचीन चित्रगुप्त मंदिर सभ्यता और संस्कृति का धरोहर,विकास प्राथमिकता:डा आर के सिन्हा

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी।

rktvnews

Leave a Comment