RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह: उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने की 15वें वित्त आयोग अन्तर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड ) 08 सितंबर।जिला उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार आज समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त, स्मृता कुमारी ने 15वें वित्त आयोग अन्तर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में उप विकास आयुक्त ने एजेंडवार विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की बारी-बारी समीक्षा की एवं निर्धारित लक्ष्य अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने का निर्देश दिया। समीक्षा के क्रम में उन्होंने मुख्य रूप से 15वें वित्त आयोग के तहत आवंटित राशि खर्च करने की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी गाइडलाइन के अनुसार, 15वें वित्त आयोग के तहत आवंटित राशि संबंधित पंचायतों में अलग-अलग विकास योजनाओं पर खर्च करें। पंचायत एवं पंचायत समिति स्तर पर क्रियान्वित हो रही सभी योजनाओं में कार्य की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि योजनाओं का निर्माण एवं क्रियान्वयन मानकों के अनुरूप हो। उप विकास आयुक्त ने कहा कि पंचायत स्तर पर चल रही योजनाओं के सुचारू एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के स्तर में उल्लेखनीय सुधार होगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं की मॉनिटरिंग, फील्ड विजिट एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली के माध्यम से बेहतर परिणाम सुनिश्चित करें। बैठक में अपर समाहर्ता, निदेशक डीआरडीए, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, पंचायत सचिव, जेई, बीसी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: डीडीसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय युवा महोत्सव के आयोजन की तैयारी को ले बैठक।

rktvnews

गढ़वा: डीटीओ के निर्देश पर विद्यालयों के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात के नियमों और सड़क – सुरक्षा के प्रति किया जा रहा जागरूक।

rktvnews

हमारे रजिस्ट्रार का अंतरराष्ट्रीय सम्मान, जामिया का सम्मान है : वीसी प्रो. मज़हर आसिफ़

rktvnews

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने श्री राम लला के प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह के कवरेज के लिए मीडिया सेंटर स्थापित किया।

rktvnews

अत्याधुनिक कृषि मशीनरी के प्रदर्शन में किसान दिखे उत्साहवर्धक – स्मार्ट फार्म में किसानों के लिए विश्वस्तरीय नवीनतम तकनीकों का प्रदर्शन — कृषि एवं पशुपालन मंत्री

rktvnews

सल्फर (होमियोपैथी)

rktvnews

Leave a Comment