RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

उमरिया:खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई।

उमरिया/ मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)25 जून।कलेक्टर राखी सहाय के निर्देशन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन द्वारा लगातार सघन जांच एवं कार्रवाई की जा रही है। प्राप्त शिकायत के आधार पर प्रभारी अधिकारी डॉ. विद्याकांत तिवारी, सहायक खनि अधिकारी दिवाकर चतुर्वेदी, खनि निरीक्षक प्रभात कुमार पट्टा एवं प्रभारी खनि निरीक्षक एन.एस. आर्मो के नेतृत्व में खनिज अमले ने संबंधित क्षेत्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान ग्राम घुनघुटी स्थित रेलवे स्टेशन के पीछे टी.वी. टॉवर के समीप लगभग 21 ट्रैक्टर-ट्रॉली (करीब 63 घनमीटर) रेत का अवैध भंडारण पाया गया। भंडारित रेत के संबंध में स्टेशन मास्टर, रेलवे कर्मचारियों एवं स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ की गई, किन्तु किसी भी व्यक्ति अथवा संस्था ने रेत पर स्वामित्व का दावा नहीं किया। परीक्षण उपरांत उक्त रेत को लावारिस घोषित करते हुए नियमानुसार जप्त कर लिया गया।

खनिज अमले ने एक जेसीबी एवं चार ट्रैक्टरों की सहायता से रेत को हटवाकर वन चौकी घुनघुटी परिसर में सुरक्षित रखवाया। जप्त सामग्री को वन चौकी प्रभारी घुनघुटी एवं बाबा महाकाल प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि अक्षित सिंह कौशिक के सुपुर्द कलेक्टर के आगामी आदेश तक सुरक्षित रखा गया है।

मध्यप्रदेश खनिज अवैध (खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन द्वारा तहसील करकेली के ग्राम उजान सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में भी लगातार सघन जांच अभियान संचालित किया जा रहा है, ताकि अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Related posts

शिक्षा मंत्रालय ने ‘लोगों में निवेश’ विषय पर पोस्ट बजट वेबिनार का आयोजन किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

चतरा:खाद्य सुरक्षा अधिनियम के सभी लंबित मामलों का शत-प्रतिशत निष्पादन।

rktvnews

पंजाब नैशनल बैंक,आरा ने ऋण वसूली हेतु उधारकर्ताओं पर कसा शिंकजा।

rktvnews

भोजपुर:विजयोत्सव की पूर्व संध्या पर महाराजा महाविद्यालय में लगाई जायेगी अभिलेख प्रदर्शनी।

rktvnews

भोजपुर:एस बी कालेज में लिंफेटिक फिलेरियसिस पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment