RK TV News
खबरें
Breaking Newsअनावरण

भोजपुर : पूर्व सभापति ने किया शहीद रामधारी तिवारी की मूर्ति का अनावरण।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 12 दिसम्बर। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के चनउर गाॅव में बिहार रेजीमेंट के शहीद सूबेदार रामधारी तिवारी की मूर्ति का अनावरण उनके पैतृक गाँव चनउर में किया गया। विधान परिषद के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह ने फीता काटकर और पूजा अर्चना कर मूर्ति का अनावरण किया। कार्यक्रम का आयोजन शहीद रामधारी तिवारी के पुत्र सत्येंद्र तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कलाकार रिंकू तिवारी ने शहीद गीत गाकर सबको भाव विह्वल एवं भाव विभोर कर दिया। वहीं  कलाकार प्रियंका तिवारी ने स्वागत गीत गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। शहीद सूबेदार रामधारी तिवारी 14 बिहार रेजीमेंट में कार्यरत थे। 14वीं बिहार बटालियन के डेल्टा कंपनी को हाई लेवल के आदेशानुसार टास्क सौंपा गया जिसका नेतृत्व सीनियर जेसीओ रामधारी तिवारी ने किया। 9 अप्रैल 1982 को 30 जवान और 200 उल्फा उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें दो सैनिक धर्मनाथ सिंह तथा यदुनाथ प्रसाद शहीद हो गये। यूनिट के दो साथियों को शहीद होता देख रामधारी तिवारी कुछ साथियों को लेकर उल्फा उग्रवादियों पर टूट पड़े और सात उल्फा उग्रवादियों को मार गिराया। इसी दौरान रामधारी तिवारी को गोली लगी और वे शहीद हो गये। शहीद रामधारी तिवारी को मरणोपरांत राष्ट्रपति द्वारा शौर्य चक्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधान परिषद के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह, पूर्व विधायक मुन्नी देवी, भाजपा नेता भूअर ओझा, पूर्व जिला पार्षद नरेन्द्र तिवारी, अरविंद पांडे, कृष्ण सिंह, विजय सिंह, अजीत स्वास्तिक, अंकित पांडे, बंटी पांडे सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी स्थित शहीद पार्क में “स्वच्छता ही सेवा पखवाडा” कार्यक्रम के अंतर्गत ‘कचरा मुक्त भारत अभियान’ में श्रमदान किया।

rktvnews

एनआईआरएल और महाप्रीत ने हरित ऊर्जा क्षेत्र स्थापित करने के लिए समझौता को आगे बढ़ाया।

rktvnews

चतरा:विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, प्रभात फेरी से हुआ शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:कांग्रेसियों ने राम मंदिर के चढ़ावे की लूट के विरोध में निकाला आक्रोश मार्च ,मोदी का किया पुतला दहन।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एनआईटी दिल्ली के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

जय प्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. फारूक अली ने किया जनहित फ़ाउंडेशन ट्रस्ट कार्यालय का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment