RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

भोजपुर : शाहपुर के भीमपट्टी के एक युवा के बाढ के पानी में डूबने से मौत।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 22 सितम्बर। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड क्षेत्र मे बाढ के पानी में डूबने से एक युवा व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड सह अंचल के खूटहां पंचायत के भीमपट्टी गाँव का मो अमजद अंसारी (30 वर्ष) बताया जाता है जो भीमपट्टी के नाजीर हुसैन का पुत्र है। एक ग्रामीण पूर्व सैनिक मो अमीन शाह ने बताया कि मृतक मो अमजद अंसारी रविवार की दोपहर करनामेपुर बाजार स्थित अपनी गुमटीनुमा दूकान बंद कर अपने गाॅव भीमपट्टी साईकिल से खाना खाने जा रहा था। इसी बीच वह गाॅव नहीं जाकर ईश्वरपुरा पुल के पास जाकर साईकिल तथा चप्पल बाहर रखकर पानी में कूद गया और गहरे पानी में जाने से डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजन जब उसकी खोजबीन करने लगे तब पता चला कि एक युवक ईश्वरपुरा पुल के पास पानी में छलांग लगाकर डूबा है। जिसकी पहचान भीमपट्टी गाँव के नाजीर हुसैन के पुत्र मो अमजद अंसारी के रूप मे की गई। युवक के डूबने की सूचना पर शाहपुर सीओ शम्मा परवीन ने एसडीआरएफ तथा एनडीआरएफ की टीम को शव के खोजबीन के लिए भेजा है। देर शाम तक शव का पता नहीं चल सका है। रात होने पर खोजी टीम वापस चली गई। सोमवार सुबह से खोजने का काम शुरू किया जायेगा। वहीं भीमपट्टी गाँव के पूर्व सैनिक मो अमीन शाह ने बताया कि मृतक थोङा मानसिक रूप से बीमार था जिसका इलाज चल रहा था। मृतक करनामेपुर-वंशीपुर रोड में गुमटीनुमा दूकान चलाता था। जिससे परिवार का भरण-पोषण होता था। युवक अविवाहित था। मृतक अत्यंत गरीब का था। शव को ढूढने को लेकर करनामेपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार सहित पुलिस बल तैनात रहे। मृतक के परिजनों को मुआवजा के तौर पर आपदा प्रबंधन द्वारा चार लाख रुपया दिलाने की मांग भाजपा नेता दिनेश मिश्रा ने सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की है।

Related posts

बदलती परिस्थितियों के अनुसार कृषि क्षेत्र में जिस तरह के बदलाव हो रहे हैं, उसके समाधान के लिए भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम कर रहा है: डॉ. हिमांशु पाठक

rktvnews

पटना:अल्ट्राटेक सिमेंट बिहार में करेगी ₹1,200 करोड़ निवेश और लगभग 1000 रोजगार का सृजन ।

rktvnews

भोजपुर:बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ कारगिल दिवस के अवसर पर करेगा कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:नवादा थाना में चेहल्लुम और कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

मध्यप्रदेश:तीन सडकें… जो अपने दायरे में दरों को ही नहीं, 3 हजार दिलों को भी जोड़ रही हैं…।

rktvnews

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश ने भारत का पहला एआई हेल्थकेयर हैकाथॉन किया आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment