RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

हिंदी दिवस समारोह का आयोजन।

पश्चिमी सिंहभूम/झारखंड 14 सितंबर।प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय, सिंहभूम (कोल्हान) प्रमंडल, चाईबासा कार्यालय के सभागार में हिन्दी दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के द्वारा हिंदी विषय पर कविता पाठ और लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसपर छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया, छात्र-छात्राओं के द्वारा एक से एक कविता पाठ और लेखक प्रस्तुत किया गया।

कविता पाठ में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का नाम

प्रथम स्थान- आनंद रविदास +2 उच्च विद्यालय खरसावां, सरायकेला खरसावां

द्वितीय स्थान – ऋचा कुमारी बी०पी०एम० +2 उच्च विद्यालय बर्मामाइन्स, पूर्वी सिंहभूम

तृतीय स्थान- संस्कृति सिंह के०भी०पी०एस० +2 बालिका उच्च विद्यालय सरायकेला खरसावां

निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का नाम

प्रथम स्थान- भूमिका कुमारी मारवाड़ी +2 उच्च विद्यालय चक्रधरपुर, पश्चिम सिंहभूम

द्वितीय स्थान- नंदनी देवगम, मांगीलाल रुंगटा +2 उच्च विद्यालय चाईबासा, पश्चिमी पश्चिम सिंहभूम

तृतीय स्थान- प्यारी जमुदा, के०जी०भी०पी० जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम

तृतीय स्थान- सहचरी उरांव के०जी०भी०पी० ईचागढ़ सरायकेला खरसावां

आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से आयुक्त के सचिव सिंहभूम (कोल्हान) प्रमंडल, क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक सिंहभूम (कोल्हान) प्रमंडल, उप परिवहन आयुक्त सह सचिव क्षेत्र परिवहन प्राधिकार सिंहभूम (कोल्हान) प्रमंडल, संतोष कुमार विभागाध्यक्ष हिंदी, डांँ किशोर साहू टाटा कॉलेज, उषा कुमारी मांगीलाल रूंगटा प्लस टू उच्च विद्यालय,अशोक कुमार सिंह शिक्षक गोईलकेरा सहित प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय के सभी पदाधिकारी और कर्मचारी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related posts

सरकार का फोकस चार जातियों – गरीब, महिलाएं, युवा और अन्‍नदाता पर केन्द्रित है : वित्‍त मंत्री

rktvnews

रामगढ़:परिशोधन पोर्टल पर लंबित मामलों एवं दाखिल खारिज आवेदनों के निष्पादन हेतु सभी अंचलों में हुआ विशेष शिविर का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा के फरना मे घर मे सिलेंडर फटने से लगी आग,मौके पर पहुंचे बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह।

rktvnews

इंदौर:आबकारी विभाग द्वारा दो मामलों में एक लाख 22 हजार से अधिक मूल्य की अवैध मदिरा जप्त।

rktvnews

उज्जैन:पंचक्रोशी यात्रा 3 मई से 7 मई तक होगी आयोजित, कलेक्टर एसपी ने यात्रा के पड़ाव स्थलों का किया सघन भ्रमण।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बाल श्रम उन्मूलन एवं किशोर श्रम निषेध संबंधी जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment