RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:आधारभूत संरचनाओं, एफआरए, भूअर्जन तथा विभिन्न परियोजनाओं को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)24 फ़रवरी।आधारभूत संरचनाओं, एफआरए, भूअर्जन तथा विभिन्न परियोजनाओं को लेकर सोमवार को उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
भारतमाला परियोजना, राष्ट्रीय राजमार्ग 33, रेलवे सहित अन्य सड़क निर्माण संबंधित योजनाओं की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने पैकेजवार मुआवजा भुगतान की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उपायुक्त ने कार्यो में तेजी लाने का निर्देश दिया वही संबंधित क्षेत्रों के अंचल अधिकारियों को मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया संबंधित ग्राम सभा के आयोजन सहित अन्य प्रक्रियाएं पूरी करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने सीसीएल, पथ निर्माण विभाग, पीवीयूएनएल, सहित अन्य परियोजनाओं के अधिकारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए एफआरए, एनओसी, जमीन अधिग्रहण सहित लंबित मामलों की जानकारी लेने के उपरांत जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए उनके निष्पादन के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
उपायुक्त ने अंचलवार अंचल अधिकारियों से उनके उनके क्षेत्रों में चल रही परियोजनाओं में भूमि सहित अन्य मामलों के तहत हो कार्यों की जानकारी लेने के उपरांत मामलो पर कार्रवाई करते हुए ससमय उनका निष्पादन करने का निर्देश दिया।
समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सभी परियोजनाओं के अधिकारियों को किए जा रहे कार्यों के दौरान आने वाली समस्याओं से जिला प्रशासन को नियमित रूप से अवगत कराने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान वन प्रमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता रामगढ़, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, नजारत उप समाहर्ता, विभिन्न परियोजनाओं के महाप्रबंधक, जिला स्तरीय अधिकारियों, अंचल अधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

झारखंड:यह चुनाव झारखंड के अस्तित्व को बचाने का चुनाव है : संजय सेठ

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे बाढ के मद्देनजर एसडीओ ने बैठक मे की समीक्षा। 

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने की जिला पोषण कन्वर्जेन्स समिति की बैठक!हॉट कुक्ड फूड योजना के सम्बन्ध में दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने हैदराबाद में लगभग ₹9,400 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण किया।

rktvnews

उज्जैन:सोमवती अमावस्या पर अवंतिकानाथ श्री महाकालेश्वर भगवान की राजसी ठाठ-बाट से निकली राजसी सवारी।

rktvnews

बकरीद पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली खबरों के प्रसारण का वैशाली एसपी ने किया खंडन!भ्रामक खबरों से बचने की दी सलाह।

rktvnews

Leave a Comment