RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

जनसम्मान वीडियो कॅान्टेस्ट लाया राहत का नया दौर- सीकर के बनवारी लाल ने जीते 1 लाख रुपये, कॅान्टेस्ट के प्रति प्रदेशवासियों में जबरदस्त उत्साह।

जयपुर/राजस्थान 14 जुलाई। जनसम्मान वीडियो कॅान्टेस्ट के प्रति प्रदेशवासियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हर उम्र के लोग वीडियो कॅान्टेस्ट में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे है और ईनाम जीत रहे है। प्रदेश के प्रत्येक कोने से प्रतिदिन हजारों वीडियो बना कर उन्हें सोशल मीडिया पर #JanSammanJaiRajasthan के साथ अपलोड कर रहे हैं। हर दिन प्रथम तीन स्थानों पर रहने वाले विजेताओं के घर ख़ुशी की लहर दौड़ रही है।
साथ ही 100 प्रदेशवासियों को एक हजार रूपये की धनराशि का प्रेरणा पुरस्कार मिल रहा है।
मंगलवार, 11 जुलाई के जनसम्मान वीडियो कॅान्टेस्ट के जारी परिणाम में नेछवा, जिला सीकर के 42 वर्षीय बनवारी लाल को प्रथम पुरस्कार मिला, जिसमें उन्हें एक लाख रुपये की राशि दी जायगी। बनवारी ने महंगाई राहत कैंप से सम्बंधित वीडियो बनाया तथा ईनाम के रूप में एक लाख रुपये की राशि मिलने पर उन्होंने कहा कि यह उनके लिए सपने जैसा है।
दूसरे स्थान पर रहे खंडार, जिला सवाईमाधोपुर के कनिष्क विजय को 50 हजार रुपये की राशि मिलेगी। कनिष्क ने इंदिरा रसोई योजना पर वीडियो बना कर जीत हासिल की। उन्होंने बताया कि महंगाई के दौर में इस कांटेस्ट प्रतियोगिता से भी हर वर्ग को लाभ मिल रहा है।
इसी प्रकार निवाई, टोंक जिले के जय सिंह गुर्जर ने 25 हजार रुपये की राशि के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। जय सिंह ने इंदिरा रसोई योजना पर वीडियो बना कर “कोई भूखा न सोये” का सन्देश दिया। उन्होंने ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि राज्य सरकार के इस रचनात्मक कदम से सरकारी योजनाओं की जानकारी गाँव- ढाणी तक पहुँच रही है। साथ ही उन्होंने राजस्थान सरकार और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का धन्यवाद किया ।
उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन के विजेताओं के नाम और परिणाम https://jansamman.rajasthan.gov.in/ पर देखा जा सकता है। साथ ही कॉन्टेस्ट में भाग लेने एवं इससे संबंधित सारी जानकारी भी इस लिंक पर उपलब्ध है।

 

Related posts

पटना: आम जनता को मिले डेटा संग्रहण का लाभ : डाॅ. उदय कांत

rktvnews

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ से भारतीय थल सेना में नवनियुक्त लेफ्टिनेंट अधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात।

rktvnews

भोपाल:टीबी निदान सेवाओं के विस्तारीकण के लिए आईओसीएल के साथ एमओयू।

rktvnews

भोजपुर:आरक्षण को लेकर भारत बंद भोजपुर में रहा सफल : दलित नेता शैलेंद्र कुमार

rktvnews

बदहाल मनरेगा : रोजगार नहीं, निराशा की गारंटी

rktvnews

भोजपुर:महिला कालेज में झंडोत्तोलन के बाद प्राचार्य प्रो पालित ने उत्कृष्ट कैडेट्स व खिलाड़ियों को किया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment