RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:विश्व योग दिवस के अवसर पर बड़हरा विधायक ने कार्यकताओ संग किया योगाभ्यास।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)21 जून।12 वें विश्व योग दिवस के अवसर पर बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह महामाया मंदिर परिसर पीपरा सलेमपुर मे कार्यकताओ एवं ग्रामीण जनता के साथ योग प्रशिक्षक के निर्देशन में योग का अभ्यास किया।
प्रशिक्षक द्वारा योग के विभिन्न आसनो का अभ्यास कराया गया,जिसे विधायक सहित सैकड़ो लोगो ने किया।
उक्त अवसर पर बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि भारत की विरासत योग को आज विश्व ने अपनाया।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वस्थ्य रहने का संदेश आज विश्व के कोने-कोने में पहुंच गया है। मनुष्य को तन और मन से स्वस्थ रहने के लिए योग बहुत जरुरी है। हमारे भारतीय परंपरा में योग का बहुत महत्व है।पौराणिक समय से ही ऋषि मुनियों द्वारा योग को अपनाया गया है और आज भागमभाग की दुनिया मे फिर से योग को अपना कर विश्व के सभी देश भारत के पदचिन्हों पर चलने को तैयार है। आज भारत विश्वगुरू बनने की राह पर है।
योग शिविर में जिला उपाध्यक्ष धनंजय तिवारी, जिला पंचायती राज प्रकोष्ठ संयोजक धीरज सिंह,सलेमपुर मंडल अध्यक्ष दीपक तिवारी, सिन्हा मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह मुन्ना, दीपक दूबे,मांझिल सिंह,भरत सिंह,सुनील सिंह ,कुणाल सिंह ,रौशन सिंह, हरेराम तिवारी सहित ग्रामीण जनता शामिल थे।

Related posts

शिक्षा शेरनी का दूध है जो पियेगा वही दहाड़ेगा:रघुपति यादव

rktvnews

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट में उत्साह और उमंग जारी, प्रदेशवासियों की बढ़ रही भागीदारी पूजा, मनीषा और ओमप्रकाश ने जीती पुरस्कार राशि।

rktvnews

भोपाल का गो-काष्ठ अन्य राज्यों का भी बचा रहा वन एवं पर्यावरण।

rktvnews

भारतीय वायु सेना के मिग-21 विमान दुर्घटनाग्रस्त।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग 13 जुलाई : 24

rktvnews

प्रधानमंत्री 1 अगस्त को पुणे का दौरा करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment