RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:28 जून से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा।

0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य, सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)17 जून।जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनन्द की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में आगामी राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 के सफल संचालन को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया।
बैठक में बताया गया कि जिले में 28, 29 एवं 30 जून 2026 को पल्स पोलियो अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के प्रथम दिन 28 जून को निर्धारित बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी, जबकि 29 एवं 30 जून को घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा दी जाएगी। अभियान के दौरान जन्म से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने में पल्स पोलियो अभियान की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने निर्देश दिया कि जिले का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग विशेष रणनीति बनाकर कार्य करे तथा सभी संबंधित विभाग अभियान के सफल संचालन में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।
बैठक में जानकारी दी गई कि अभियान के दौरान बस स्टैंड, हाट-बाजार, मेला स्थल एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विशेष ट्रांजिट टीमों की तैनाती की जाएगी, ताकि बाहर से आने-जाने वाले बच्चों को भी पोलियो की खुराक दी जा सके। साथ ही बच्चों की उंगली पर मार्किंग एवं घरों की चिन्हांकन प्रक्रिया का भी सख्ती से पालन किया जाएगा।
उपायुक्त ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सहिया, आंगनबाड़ी सेविका एवं आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग से क्षेत्रवार बच्चों की अद्यतन सूची तैयार करें तथा अभियान से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण कर लें। उन्होंने सभी प्रखंडों में जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों के साथ बैठक आयोजित कर जनसहभागिता सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाकर आमजनों को पल्स पोलियो कार्यक्रम से जोड़ा जाए। इसके लिए माइकिंग, पोस्टर, बैनर, सोशल मीडिया एवं अन्य संचार माध्यमों का प्रभावी उपयोग किया जाए, ताकि प्रत्येक अभिभावक अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं।
बैठक में सिविल सर्जन डॉ. सत्येन्द्र कुमार सिन्हा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. पंकज कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधि, विभिन्न प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने अहमदाबाद में फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का नेतृत्व किया; गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक रोहताश चौधरी दिल्ली से शामिल हुए।

rktvnews

हॉट मेटल उत्पादन के शुभारंभ होने के नौ दिन बाद, नगरनार इस्‍पात संयंत्र ने पहला हॉट रोल्ड कॉइल बनाकर इतिहास रचा।

rktvnews

सारण:जिला पदाधिकारी के द्वारा लोक शिकायत के 13 मामलों की सुनवाई करते हुए समाधान किया गया।

rktvnews

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस – देखभाल, स्नेह और निस्वार्थ सेवा की मिसाल।

rktvnews

गया:राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राज्य चुनाव आयोग के तीन दिवसीय 30 वां राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment