RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बागपत:खाद सुरक्षा विभाग की टीम ने चलाया जनपद में अभियान!मिलावटी खाद्य सामग्री विक्रय करने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई।

बागपत/उत्तर प्रदेश 16 अक्टूबर। नवरात्रि एवं दशहरा त्योहारों के अवसर पर मिलावटी खाद्य/पेय पदार्थो के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा दिनांक 14 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में आज 16 अक्टूबर को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया एवं मिलावट के संदेह पर निम्नानुसार नमूना संग्रहण किया गया।
1. जगदीश किराना स्टोर, बिनौली – हल्दी, लाल मिर्च
2. बिट्टू टिक्की वाला रेस्टोरेंट बड़ौत – पनीर
खुले मसाले की बिक्री प्रतिबंधित होने के उपरांत भी जगदीश किराना स्टोर पर खुले हल्दी एवं लाल मिर्च का विक्रय पाये जाने पर 20 kg मिर्च एवं 15 kg हल्दी टीम द्वारा ज़ब्त किए गये।
इसके अतिरिक्त जगदीश किराना स्टोर पर अत्यधिक गंदगी पायी थी जहां खाद्य एवं अखाद्य पदार्थ एक साथ भंडारित पाये गये जिसके लिए खाद्य कारोबारकर्ता को इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया जा रहा है।
कार्यवाही के दौरान टीम में मानवेंद्र सिंह सहायक आयुक्त खाद्य एवं नेहा चौधरी खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।
खाद्य सुरक्षा विभाग का मिलावटखोरों के विरुद्ध अभियान दिनांक 23 अक्टूबर तक लगातार जारी रहेगा।

Related posts

भोजपुर: जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में मनाई गई बाबा साहेब की जयंती।

rktvnews

जन जैव विविधता रजिस्टर को अद्यतन बनाने और सत्यापन के लिए राष्ट्रीय अभियान गोवा में प्रारम्‍भ।

rktvnews

गिरीडीह: उपायुक्त ने किया डुमरी प्रखंड में क्रियान्वित विकास योजनाओं का निरीक्षण, दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टानारपट्टी क्षेत्र में एक निजी पटाखा निर्माण इकाई में हुए विस्फोट में 18 श्रमिकों की मौत और छह अन्य के घायल होने की घटना का भारतीय राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है

rktvnews

शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में निर्वाचन सम्पन्न कराएं अर्द्धसैनिक बल : जिला निर्वाचन पदाधिकारी।

rktvnews

इन्फोकॉम इंडिया 2025 समिट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, हाइब्रिड वर्कप्लेस और नवयुग एवी टेक्नोलॉजी पर होगी चर्चा।

rktvnews

Leave a Comment