RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 07 मार्च।भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सभी नागरिकों, विशेषकर महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है।
श्रीमती मुर्मू ने अपने संदेश में कहा ‘’अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, मैं देश के सभी नागरिकों, विशेषकर महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देती हूं।
महिलाएं हमारे समाज और राष्ट्र की नींव हैं। उन्होंने शिक्षा, विज्ञान, खेल, कला और रक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत का प्रदर्शन किया है।
शिक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त महिलाएं एक समृद्ध और प्रगतिशील राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं। आज युवा महिलाएं नए भारत के सपनों को साकार कर रही हैं। उन्हें उचित अवसर, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन की आवश्यकता है। आइए हम सब मिलकर एक ऐसे समाज के निर्माण की दिशा में काम करें जहां महिलाओं को समान अवसर प्राप्त हों और वे अपनी क्षमताओं के बल पर आगे बढ़कर सफलता प्राप्त कर सकें।
मैं महिला दिवस के सफल आयोजन और सभी महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त करती हूं।‘’

Related posts

झामुमो के एक – एक कार्यकर्ताओं में बसते हैं दुर्गा सोरेन : विनोद कुमार पांडेय

rktvnews

भोपाल:बहनों की मुस्कान ही सरकार की पूंजी है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

गया:कॉमन रिव्यू मिशन टीम ने की जिला पदाधिकारी ने मुलाकात।

rktvnews

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में दूरदर्शन की एंट्री।

rktvnews

गुरु जी की परम्पराओं का अनुसरण किया जाना ही सर्वोपरि विधान है:प्रो महेश सिंह

rktvnews

भगवान श्री चित्रगुप्त पूजन उत्सव आज। कई मोहल्ले में धूमधाम से हो रही है पूजा।

rktvnews

Leave a Comment