RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 21 अक्टूबर।उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस कर्मियों के साहस और बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
उपराष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि पुलिस स्मृति दिवस हमारे पुलिस कर्मियों के अनुकरणीय साहस और सर्वोच्च बलिदान का सम्मान करने का एक अवसर है। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा और जनता की सुरक्षा एवं कल्याण सुनिश्चित करने की उनकी अटूट प्रतिबद्धता सभी नागरिकों के लिए अत्यंत सम्मान की बात है।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि संकट और मानवीय जरूरत के समय सेवा के प्रति दृढ़ समर्पण और तत्परता दिखाते हुए पुलिस कर्मी बहादुरी, करुणा और कर्तव्य के प्रति अदम्य भावना का उदाहरण पेश करते हैं।

Related posts

नई दिल्ली:शताब्दी साहित्यकार रामदरश मिश्र पर केन्द्रित दो दिवसीय अंतराष्ट्रीय संगोष्ठी।

rktvnews

झारखंड: गढ़वा:नए समाहरणालय सभागार में दिया गया माइक्रो आब्जर्वर को प्रशिक्षण।

rktvnews

क्रिसमस डे पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए जाप नेता रघुपति यादव।

rktvnews

भोजपुर: भोजपुर महिला कला केंद्र ने बिंदी इंटरनेशनल फाउंडेशन के सहयोग से ऑक्सीजन कंसेंटरेटर मशीन सहित अन्य उपकरण को किया वितरित।

rktvnews

चतरा:तीन दिवसीय राजकीय ईटखोरी महोत्सव 2025 के सफल आयोजन को ले डीसी की प्रेस वार्ता।

rktvnews

प्रदेश व्यापी पौध-रोपण महा अभियान 13 से 15 अगस्त तक।

rktvnews

Leave a Comment