RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

भोजपुर : खरीफ महाभियान कार्यशाला मे किसानो को खेती की दी गई जानकारी।

शाहपुर ई किसान भवन मे खरीफ महाभियान कार्यशाला को संबोधित करते शाहपुर विधायक राकेश रंजन ओझा। साथ मे बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह व अन्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 14 जून। शनिवार को भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड परिसर स्थित ई किसान भवन मे शारदीय खरीफ महाभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन शाहपुर विधायक राकेश रंजन ओझा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यशाला मे किसानो को आत्मा डायरेक्टर प्रोजेक्ट सोमपाल जी ने मिट्टी जांच तथा जैविक उर्वरक खेती के संबंध मे किसानो को जानकारी दी। विधायक  राकेश रंजन ओझा ने खरीफ महाभियान से किसानों को सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधा का लाभ उठा कर उन्नत तरीके से खेती करने की सलाह दी। वैज्ञानिक तरीके से उन्नत किस्म के फसल की खेती कर पैदावार बढाने की सलाह कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को दी गई। बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह ने वैज्ञानिक एवं रासायनिक विधि से खेती करने की सलाह किसानों को दी ताकि अच्छी पैदावार प्राप्त की जा सके। कृषि पदाधिकारी राजन शुक्ला ने जैविक रासायनिक विधि से उत्पादन करने की सलाह किसानों को दी। गरमा मूंग, ढैंचा, हरी खाद के बारे मे किसानों को जानकारी दी गई तथा उन्हें बताया गया कि इस तरीके से जमीन की उर्वरक शक्ति को बढाया जा सकता है। खरीफ फसल मे धान, मक्का, मङुआ के संबंध मे विस्तृत जानकारी दी गई। खरीफ महाभियान की अध्यक्षता कृषि पदाधिकारी राजन शुक्ला तथा संचालन कोऔडिनेटर रणधीर गोस्वामी, कोऔडिनेटर नीतीश सिद्धार्थ ने संयुक्त रूप से किया। खरीफ महाभियान कार्यशाला मे विधायक राकेश रंजन ओझा,बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, कृषि पदाधिकारी राजन शुक्ला, कृषि सलाहकार विश्वकर्मा, रविभूषण, बीस सूत्री उपाध्यक्ष हीरालाल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष भुअर पांडे, उमेश चंद्र पांडे, रविन्द्र ओझा, राजेन्द्र मिश्र, विजय शंकर पाठक, सलाहकार संतोष, प्रमुख प्रतिनिधि पुतुल साह उर्फ गेल्हा साह, रमाशंकर मिश्र सहित कई पदाधिकारी, प्रतिनिधि तथा गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

शेमारू टीवी के ‘कर्माधिकारी शनिदेव’ शो की अपर्णा दीक्षित उर्फ दामिनी ने बताए आदियोगी, ईशा फाउंडेशन में अपनी आध्यात्मिक यात्रा के विशेष अनुभव।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री का राजस्थानी उद्यमियों के साथ संवाद, हर्षोल्लास से देश-विदेश में मनाए राजस्थान दिवस : मुख्यमंत्री

rktvnews

भोजपुर:महेंदर मिसिर जयंती समारोह की तैयारी हेतु बैठक।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान का किया दौरा।

rktvnews

ग्वालियर:श्रद्धा पर्वत पर कलेक्टर रुचिका चौहान ने श्रद्धा-भाव के साथ रोपे पौधे।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:जिला स्कूल परिसर में बना अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय को सौंपा गया।

rktvnews

Leave a Comment