RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : “सहयोग शिविर” की सफलता हेतू बैठक आयोजित! शाहपुर मे एसडीओ संजीत कुमार ने दिया आवश्यक दिशा-निर्देश।

सहयोग शिविर की सफलता हेतू शाहपुर मे एसडीएम संजीत कुमार की अध्यक्षता मे आयोजित बैठक

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 8 मई। “सहयोग शिविर” के सफलतम क्रियान्वयन हेतू भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड परिसर मे अनुमंडल पदाधिकारी, जगदीशपुर संजीत कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

शाहपुर मे सहयोग शिविर की सफलता हेतू आयोजित बैठक मे बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, सीओ आनन्द प्रकाश, डा अतिउल्लाह अंसारी व अन्य

बैठक मे अनुमंडल पदाधिकारी संजीत कुमार ने रोस्टर के अनुसार पंचायतवार जन शिकायत प्राप्त कर तत्काल समाधान हेतू आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

शाहपुर मे प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण करते एसडीएम संजीत कुमार

साथ ही, एसडीओ संजीत कुमार ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय, शाहपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति तथा कार्यकलाप का भी निरीक्षण किया। ग्रामीण क्षेत्रों मे आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से 19 मई से प्रखंड मे पंचायतवार “सहयोग शिविर” का आयोजन किया जायेगा। “सहयोग शिविर” की सफलता  सुनिश्चित करने के लिए एसडीएम संजीत कुमार ने शाहपुर प्रखंड परिसर मे प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

प्रखंड सह अंचल कार्यालय शाहपुर मे कर्मचारियों से पूछताछ करते एसडीओ संजीत कुमार, डीसीएलआर अमरेंद्र कुमार व अन्य

इस अवसर पर एसडीएम संजीत कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीसीएलआर अमरेंद्र कुमार, बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, सीओ आनंद प्रकाश, आरओ रश्मि सागर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शाहपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा अतिउल्लाह अंसारी, प्रभारी बीईओ मनोज कुमार, पीओ, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

हनुमानगढ़:810 पुलिस कार्मिकों ने शुक्रवार को फेसिलिटेशन सेंटर में डाले वोट।

rktvnews

किशनगंज में ईद मिलन समारोह में शामिल हुए प्रशांत किशोर, कहा- नीतीश कुमार सिर्फ मुखौटा हैं, सरकार अमित शाह और उनके अधिकारी चला रहे हैं।

rktvnews

मणिपुर से बिहारी छात्रों की सकुशल वापसी को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गंभीर! इंडिगो के विमान से कल सुबह छात्रों को पटना वापस लाया जायेगा।

rktvnews

मोदी सरकार की तबाही व बर्बादी के  विरुद्ध महागठबंधन का एक दिवसीय धरना।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय।

rktvnews

इस्सयोग’ की शक्तिपात-दीक्षा 20 अप्रैल को।

rktvnews

Leave a Comment