RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून: मुख्यमंत्री ने बेघर बेसहारों के बीच किया कंबल का वितरण।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)11 दिसंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार देर शाम आई.एस.बी.टी, देहरादून में बेसहारा एवं बेघर लोगों, मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों को सर्दी से बचाव हेतु कंबल वितरित किए। मुख्यमंत्री ने ट्रांसपोर्ट नगर, आईएसबीटी स्थित रैन बसेरे का भी औचक निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने रैन बसेरे में रह रहे लोगों की कुशलक्षेम जानी।
मुख्यमंत्री ने आई.एस.बी.टी में कंबल वितरण के दौरान सभी की कुशलक्षेम जानी एवं प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कंबल, गर्म कपड़े वितरण के साथ ही सर्दी से बचाव के लिए अलाव जलाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने आईएसबीटी में यात्रियों के लिए भी ठंड से बचाव हेतु व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
ट्रांसपोर्टनगर स्थित रैन बसेरे के औचक निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने वहां रह रहे श्रमिकों के साथ अलाव भी सेका। उन्होंने अधिकारियों को रैन बसेरों में पर्याप्त सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि रैन बसेरों में पर्याप्त मात्रा में बिस्तर हो। उन्होंने कहा कि शहर में सड़कों के किनारे रह रहे लोगों, आवासहीन लोगों और परिवारों को भी रैन बसेरे में शिफ्ट किया जाए। उन्होंने कहा कि खासकर बच्चों, दिव्यांगजनों, महिलाओं और बीमार लोगों को तत्काल रैन बसेरा की सुविधा दी जाए। उन्होंने रैन बसेरे में आवश्यकता के अनुसार भोजन की व्यवस्था कराने के भी निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने सभी जरूरतमंद लोगों को तय समय के अंदर कंबल वितरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि राज्य में कोई भी व्यक्ति सर्दी की चपेट में ना आए। उन्होंने कहा कि हमने जन सेवा के भाव से इस पूरे शीतकाल में बेसहारा लोगों की हर संभव सहायता करनी है। मुख्यमंत्री ने शहर में विभिन्न प्रमुख स्थानों पर भी विशेष रूप से अलाव जलाने के भी निर्देश दिए।

Related posts

राजस्थान :स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति ने आदिवासी बहुल डूंगरपुर जिले को किया राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित।

rktvnews

नारनौल:जिला में 3 से 5 मार्च तक मनाया जाएगा पल्स पोलियो अभियान।

rktvnews

भोजपुर:महादलित परिवार में मैच प्रतिभा विस्तार की ललक बढाई:एसीएस दीपक कुमार सिंह

rktvnews

केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के आरा आगमन पर भाजपा की पूर्ण तैयारी।

rktvnews

देवघर:उपविकास आयुक्त ने पोषण जागरूकता रथ के साथ जिला स्तरीय पोषण रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

भोजपुर: आने वाला समय उन्हीं देशों का होगा जिनके पास उन्नत तकनीक और इनोवेशन की शक्ति होगी : वंदना सिंह

rktvnews

Leave a Comment