RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

समस्तीपुर:डॉ लाभ रचित पुस्तक ” मानवाधिकार और हिंदी की गरिमा का सम्मान ” का हुआ लोकार्पण।

RKTV NEWS/समस्तीपुर (बिहार)14 सितंबर। हिंदी दिवस के मौके पर शहर के काशीपुर स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर के सभागार में समारोहपूर्वक ” हिंदी की गरिमा का सम्मान ” विषय पर एक संगोष्ठी लोक स्वातंत्र्य संगठन की जिला इकाई के तत्वावधान में आयोजित की गई। अध्यक्षता शिक्षाविद डॉ परमानन्द लाभ ने किया, जबकि उद्घाटन साहित्यकार शिवेंद्र कुमार पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि डॉ गौरव और विशिष्ट अतिथि अशोक कुमार वर्मा थे। मुख्य वक्ता टेक्नोमिशन स्कूल के डायरेक्टर ए के लाल थे। कार्यक्रम गजलकार प्रवीण कुमार चुन्नू के संचालन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ परमानन्द लाभ की नवीन कृति ” मानवाधिकार और हिंदी की गरिमा का सम्मान ” पुस्तक का समवेत रुप से लोकार्पण भी किया गया।
अपने अध्यक्षीय भाषण में डॉ लाभ ने कहा कि आज हिंदी अपने हीं घर में विरानी बनी हुई है। अंग्रेजियत में डूबे पं जवाहरलाल नेहरु ने हिंदी को राष्ट्रभाषा बनते-बनते नहीं बनने दिया; जबकि हिंदी, हिंदू व हिंदुस्तान के नाम पर सत्ता में आने वाली भाजपानीति सरकार मानवाधिकार संरक्षण की जोरदार वकालत तो करती है, उसकी संरक्षिका हिंदी को उसका सम्मान नहीं दिला पायी। शिवेंद्र कुमार पांडेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदी उद्धार के लिए सशक्त आंदोलन की आवश्यकता है। पीयूसीएल के राज्य कमिटी से सम्बद्ध मिथिलेश कुमार का कहना था कि हिंदी की उपेक्षा कर मानवाधिकार की रक्षा कदापि नहीं की जा सकती। हिंदी न्यास परिषद से जुड़े वेद विज्ञान अनुसंधान संस्थान, सिमरिया,बेगूसराय के सचिव प्रो पी के झा ‘प्रेम ‘ का विचार था कि हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए व्यापक जनांदोलन जरुरी है।
संगोष्ठी में उपस्थित अपने-अपने विचार रखने वाले में प्रमुख चारुदत्त सहाय, मुकेश कुमार, प्रेमजीत कुमार, स्मृति झा, अलका किरण ,विनयकृष्ण, प्रवीण चुन्नू, विष्णु कुमार केडिया, मणिशंकर, अरविंद सत्यदर्शी, अर्जुन प्र सिंह, रामसंजीवन पांडेय, डॉ एम के श्रीवास्तव, डॉ आर के दिवाकर, कुमार सृजित,भूषण कुमार व अनिल पासवान आदि थे। धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता समदर्शी राजगृहार ने किया।

Related posts

भोजपुर:भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:शाहपुर में संविधान दिवस पर युवा राजद का ग्राम चौपाल।

rktvnews

भोजपुर:मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग ने कार में गुप्त तहखाना बना शराब की तस्करी कर रहे दो लोगो को भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब संग पकड़ा।

rktvnews

हनुमानगढ़:जिला निर्वाचन अधिकारी रुक्मणि रियार ने हनुमानगढ़ विधानसभा के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण।

rktvnews

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश ने भारत का पहला एआई हेल्थकेयर हैकाथॉन किया आयोजित।

rktvnews

राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने डॉ. के. एस. सोमशेखर को राज्यसभा सचिवालय में सचिव के पद पर किया नियुक्त।

rktvnews

Leave a Comment