RK TV News
खबरें
Breaking News

बड़हरा:बिजली पोल के बॉक्स में लगी आग, कई घंटों तक बाधित रही विद्युत आपूर्ति।

बड़हरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 जून।प्रखंड क्षेत्र के लाला के टोला गांव में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सोनू वेल्डिंग दुकान के समीप स्थित एक बिजली पोल पर लगे विद्युत बॉक्स में अचानक आग लग गई। आग लगने से बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो गए, जिसके कारण आसपास के दर्जनों घरों की बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक बिजली पोल पर लगे बॉक्स से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को सूचना दी, जिसके बाद एहतियातन संबंधित विद्युत लाइन को तत्काल बंद कर दिया गया। इसके बावजूद करीब आधे घंटे तक बॉक्स में आग धधकती रही।घटना की सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची, हालांकि उसके पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों और विभागीय कर्मियों के प्रयास से आग बुझा ली गई थी।समय रहते बिजली विभाग को सूचना देकर लाइन बंद करा दी गई, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।घटना के बाद बिजली विभाग ने क्षतिग्रस्त तारों और उपकरणों की मरम्मत कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी। हालांकि ग्रामीणों ने विभाग से विद्युत उपकरणों की नियमित जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Related posts

ग्वालियर:नुक्कड़ नाटक, मानव श्रृंखला व रैली निकालकर मतदाताओं को किया जागरूक।

rktvnews

राजस्थान:राष्ट्रपति द्वारा राजस्थान के दो शिक्षक को भी मिला राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार।

rktvnews

वैशाली: डीएम ने निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय सह बुद्ध स्मृति स्तूप का निरीक्षण किया।

rktvnews

उत्तरप्रदेश चुनाव के नतीजे और राष्ट्रीय विपक्ष के लिए संदेश।

rktvnews

सरकार देश के किसानों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

rktvnews

भोजपुर:सदर अस्पताल परिसर में मातृत्व एवं शिशु अस्पताल की हुई शुरुआत।

rktvnews

Leave a Comment