RK TV News
खबरें
Breaking News

रायपुर : राजस्व टीम ने साईंटागर बैरियर के पास 60 बोरी अवैध धान परिवहन करते किया जब्त।

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ़)18 नवंबर।राज्य शासन द्वारा धान संग्रहण और अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए सभी जिले के कलेक्टर को निर्देश दिए गए हैं l निर्देश के परिपालन में कलेक्टर जशपुर के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान के आवागमन पर कड़ी निगरानी रखने जिला प्रशासन द्वारा सतत कदम उठाए जा रहे हैं।
टीम ने जशपुर विकास खंड के ग्राम साईंटागर बैरियर के पास अवैध धान परिवहन करते हुए पिकअप वाहन JH01FW- 7832 वाहन से 60 बोरी अवैध धान जप्त कर लोदाम थाने में सुपुर्द किया गया।
ग्राम साईंटागर बैरियर के पास चेकपोस्टों का निरीक्षण किया, जो झारखंड राज्य से लगे हुए सीमावर्ती बैरियर हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने चेकपोस्टों पर तैनात सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी तंत्र तथा वाहनों की जांच प्रक्रिया को बारीकी से परखा। अवैध धान परिवहन रोकने के लिए आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
राजस्व विभाग की टीम ने देर रात झारखंड सीमा पर स्थित विभिन्न चेकपोस्टों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। राजस्व टीम में तहसीलदार जयश्री राजनपथे, नायब तहसीलदार अरुण कुमार, फूड इंस्पेक्टर निरीक्षक, राजस्व एवं पटवारी शामिल रहे।

Related posts

अहंकारी व्यक्ति को पद मिलने पर उसका अहंकार और बढ़ जाता है : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

इरेडा सीएमडी का 2025 का विजन: बाजार में नवाचार, खुदरा अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा और वैश्विक विस्तार का लक्ष्य।

rktvnews

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सप्तदश,आरा श्री सुनील कुमार सिंह ने मोटर दावे का सात लाख का चेक पीड़ित को सौपा।

rktvnews

गिरीडीह :उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला नजारत उप समाहर्ता ने जनता दरबार में आमजनों की शिकायतों और समस्याएं सुनी तथा प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जिलाधिकारी ने स्टेट टॉपर प्रिया एवं निशांत तथा जिला टॉपर जागृति को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

rktvnews

गढ़वा:जिला स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न, उपायुक्त ने दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment