RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर:सीएम हेल्पलाइन शिकायत पर 15 मिनट में कार्रवाई।

गर्ल्स हॉस्टल की मेस को किया बंद।

दो नमूने जांच हेतु लिए गए।

इंदौर /मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद) 13 जून।कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायत के आधार पर सिल्वर मॉल के पास स्थित मधुर गर्ल्स हॉस्टल में खराब भोजन परोसे जाने की शिकायत प्राप्त हुई। शिकायत प्राप्त होते ही खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा 15 मिनट के भीतर मौके पर पहुंची एवं निरीक्षण कर कार्रवाई प्रारंभ की गई।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गर्ल्स हॉस्टल में भोजन की आपूर्ति तनुश्री थाली द्वारा की जा रही थी। मौके पर प्रभारी प्रवीण जोशी उपस्थित पाए गए।
निरीक्षण के दौरान किचन एवं भोजन निर्माण क्षेत्र में अपेक्षित स्तर की साफ-सफाई नहीं पाई गई। खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप स्वच्छता व्यवस्था नहीं होने के कारण तत्काल आवश्यक कार्रवाई की गई। मौके से गेहूं का आटा एवं घी के कुल 02 नमूने संग्रहित कर जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे जा रहे हैं।
स्वच्छता संबंधी गंभीर कमियां पाए जाने पर साफ-सफाई एवं आवश्यक सुधार कार्य पूर्ण होने तक संबंधित परिसर का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद कराया गया है।
जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम- 2006 के प्रावधानों के अंतर्गत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा है कि आमजन विशेषकर छात्र-छात्राओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। खाद्य गुणवत्ता एवं स्वच्छता संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी तथा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

सरकार ने पाकिस्तान से भारत में आयातित या निर्यातित सभी वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंध लगाया।

rktvnews

भोजपुर:राज्य सरकार के मंत्री केदार गुप्ता को भोजपुर का प्रभारी मंत्री सह कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति भोजपुर का अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्याप्त।

rktvnews

आईसीजी ने 600 करोड़ रुपये मूल्य के 86 किलोग्राम नशीले पदार्थ जब्त किए और पाकिस्तानी जहाज से चालक दल के 14 सदस्यों को गिरफ्तार किया।

rktvnews

‘सैम बहादुर’ के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर में देखिए भारत के सबसे महान सैनिक की कहानी, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर।

rktvnews

भारी उद्योग मंत्रालय ने ‘गवर्नमेंट-ई-मार्केटप्लेस (जेईएम) के माध्यम से सार्वजनिक खरीद’ पर वेबिनार का आयोजन किया

rktvnews

बागपत:पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की 136 वी जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी ने 21शिक्षकों को किया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment