RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: विश्वविद्यालय में 23 सूत्री मांगों को लेकर आइसा ने की तालाबंदी,कहा भ्रष्टाचार पर लगे रोक।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 अक्टूबर। सोमवार को छात्र संगठन आइसा द्वारा वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के प्रशासनिक भवन का 10 बजे से ताला बंदी कर आइसा के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ और छात्रहित में तीन घंटे तक प्रशासनिक भवन का घेराव किया। जहां आइसा नेताओं ने विवि के भीतर छात्रों की समस्याओं के मुद्दे पर 23 सुत्री मांगो को लेकर ज्ञापन दिया गया।मुद्दो पर वार्ता के बाद सभी मांगो को पूरा करने का आश्वासन दिया गया। आइसा नेताओं ने कहा कि अगर समय सीमा के अंदर हमारी मांगों पर कारवाई नहीं होगी तो आगामी दिनों में आइसा अनिश्चित कालीन ताला बंदी करेगा ।सभा का संचालन आइसा जिला सहसचिव सुधीर कुमार ने किया।सभा को संबोधित करते हुए आइसा राज्य सचिव सबीर कुमार कहा कि विश्विद्यालय प्रशासन छात्रों के जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। कैम्पस में मुलभुत सुविधाओं के लिए, छात्रो की सुरक्षा की गारंटी, यूजी और पीजी में सीटों मे वृध्दि, अन्य समस्याएं होने से शोषित-वंचित वर्ग के बच्चे शिक्षण संस्थान से दुर हो रहे है कैम्पस में दुरुस्त शिक्षा और लोकतांत्रिक आवाजो को मजबूत करना होगा विवि. में तानाशाही रवैए के खिलाफ आइसा हमेशा छात्रहित में मुखर आवाज रही है। वही आइसा जिला सचिव विकास कुमार व सहसचिव रौशन कुशवाहा संयुक्त रूप से सम्बोधित करते हुए कहा कि लगातार विवि. में अराजकता फैली हुई है. यह देखा जा रहा है कि पिछले कई सालों से आइसा तमाम समस्याओं से कुलपति महोदय को अवगत कराते रहे है लेकिन किसी प्रकार से अब तक छात्रों के प्रति सकारात्मक पहल नही की गई है, ऐसे में आइसा छात्र संघर्ष में हमेशा आगे रहेगा. महाराजा कॉलेज सचिव राजेश कुमार, जैन कॉलेज सचिव चंदन दास, सन्नी देवल सभा को संबोधित किया। प्रमुख मांगों में रद्द हुए परीक्षा की तिथि अभिलंब घोषित करो।निजी डाटा एजेंसियों को बंद करे ,एकेडमिक कैलेंडर लागू,सभी कालेजों स्नातकोत्तर की पढ़ाई शुरू ,सीटो की बढ़ोतरी,आदि है।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे भोजपुर जिला सहसचिव जयशंकर प्रसाद,रौशन कुशवाहा,उपाध्यक्ष सुमित कुमार, सियाकांत बैठा,जैन कॉलेज अध्यक्ष सनोज चौधरी , एसबी कॉलेज सचिव शाहिल अरोड़ा, अध्यक्ष राजन कुमार, सुमन यादव, गौतम यादव, सागर पासवान, विराट प्रभात, दीपांकर कुमार,लालजी शर्मा, अनूप कुमार,अंकितराज, नीतू कुमारी, राजनंदनी कुमारी,नीलू, मृत्युंजय, नेमीचंद्र, विकास,तुफान कुमार,ज्योति कुमार, सोनू यादव, पहलवान जी,राहुल कुमार ,गणेश कुमार ,प्रभु कुमार,सत्यप्रकाश, गुप्तेश्वर बैठा,उमेश उर्फ धनु, अमिताभ,मनीष कुमार, विराट कुमार, गोल्डन कुमार सहित सैकड़ों छात्र उपस्थित थे।उक्त जानकारी जय शंकर प्रसाद जिला सह सचिव आइसा भोजपुर द्वारा दी गई।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने बरसात पूर्व तैयारियों को लेकर नगर निकायों के पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, क्विक रिस्पॉन्स टीम का गठन एवं टोल फ्री नंबर जारी करने के दिए निर्देश।

rktvnews

71 वे राज्यस्तरीय फुटबॉल मैच टूर्नामेंट मोइनुल हक कप में भोजपुर जिले ने लहराया जीत का परचम! नालंदा जिले को 6-0 से हराया।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमण्डल ने की भेंट।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 05 मार्च 25

rktvnews

आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने ‘नगर सौन्दर्य प्रतियोगिता’ का शुभारंभ किया।

rktvnews

भोजपुर:ईमानदार और नैतिक रिकॉर्ड वाले शिक्षाविद का कुलपति के पद पर चयन हो:कार्यकारी अध्यक्ष प्रो के बी सिन्हा

rktvnews

Leave a Comment