RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:सी-विजिल एप से हो रहा शिकायतों का त्वरित निवारण।

भोपाल/मध्यप्रदेश 18 अक्टूबर।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचरण संहिता संहिता के उल्लंघन वाली शिकायतों के निवारण के लिए सी- विजिल एप तैयार किया गया है। इस एप के जरिए कोई भी नागरिक राजनैतिक दलों या प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं को लुभाने के लिए किसी भी तरह से धन, सामग्री, जेवरात आदि का वितरण करने, मतदाताओं को उनके पक्ष में मतदान करने के लिए धमकाने, मतदाताओं का स्वयं के वाहन से परिवहन करने, किसी भवन स्वामी की अनुमति के बिना उसके भवन या दीवारों पर प्रचार सामग्री लगाने या दीवार पर विज्ञापन लिखवाने सहित अन्य प्रकार की शिकायत कर सकता है।
इसके लिए नागरिक को ऐसी किसी भी घटना की जानकारी होने पर फोटो या वीडियों सी-विजिल एप पर अपलोड करना होगा। शिकायत पर अगले 100 मिनट के भीतर कार्यवाही की जाएगी।
राजन ने बताया कि आदर्श चुनाव आचरण संहिता लागू होते ही सी – विजिल एप पर शिकायतें प्राप्त होने लगी है। अब तक प्रदेश के सभी जिलों से इस एप के माध्यम से कुल 1621 शिकायतें प्राप्त हो चुकीं हैं। इन सभी शिकायतों का निराकरण कर दिया गया है।
राजन ने प्रदेश के नागरिकों से अनुरोध किया है कि यदि वे निर्वाचन में आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ी किसी भी प्रकार की सीधी शिकायत करना चाहते हैं, तो वे सी-विजिल एप के माध्यम से कर सकते हैं। इस एप के जरिए 100 मिनट में शिकायत का निवारण कर दिया जायेगा। इसके लिए संबंधित नागरिक को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर सी-विजिल एप को डाउनलोड करना होगा।

Related posts

भोजपुर:जनता मोदी सरकार से त्रस्त, इस चुनाव में बदलाव के मूड में है: मीना तिवारी

rktvnews

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने वाराणसी में बाल संरक्षण, बाल सुरक्षा और बाल कल्याण पर छठे क्षेत्रीय परिचर्चा का आयोजन किया।

rktvnews

दरभंगा:मतदाता जागरूकता को लेकर जिले में कई कार्यक्रम की रही धूम।

rktvnews

सुरक्षा के दृष्टिकोण से भोजपुर जिले के 591 विद्यालयों का चयन चारदीवारी निर्माण के लिए किया गया:उप विकास आयुक्त

rktvnews

खैरागढ़:कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने समर कैंप में बच्चों को किया प्रोत्साहित।

rktvnews

महाकुंभ में 233 वॉटर एटीएम के जरिए 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं को 24 घंटे शुद्द आरओ जल की आपूर्ति।

rktvnews

Leave a Comment